मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : शाइन सिटी, SKY OCEAN नाम की कम्पनी बनाकर आधी कीमत में प्रापर्टी देने का प्रलोभन देकर लोगों से ठगी करने वाले 04 अन्तर्राज्यीय ठग 09 अदद मोबाइल फोन,02 अदद लैपटाप, 02 अदद आईपैड, 02अदद मोहर, 21 अदद एटीएम कार्ड, 03 अदद चेकबुक, 06 अदद पैनकार्ड, 03 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पासपोर्ट आदि व 5520 रूपये नगद व 01 अदद स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार ।
जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.06.2021 को उ0नि0 प्रेम चन्द गौतम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी मय हमराह व उ0नि0 पंकज सिंह एसटीएफ लखनऊ मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक कार में सवार 04 अभियुक्त 1.अंकित कुमार पुत्र सुभाष चन्द सिंह नि0 सूरत पुर कला थाना अरनिया जिला बुलन्दशहर 2.बृजमोहन सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह नि0 शिवायहाउस बसन्त विहार कालोनी डूमरदगा थाना सदर जनपद रांची झारखण्ड राज्य, 3.सुभाष तुकाराम देव कते पुत्र तुकाराम नारायण देव कते नि0 नि0 घेरडी थाना संगोला जनपद सोलापुर 4.मो0 फैयजान अंसारी पुत्र मो0 उस्मान थाना विशनपुर जिला मढ़वा झारखण्ड राज्य को पिकअप भवन प्लाईओवर के नीचे जनपद लखनऊ से समय करीब 04:10 बजे शाम में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त बृजमोहन सिंह के कब्जे से 03 मोबाइलफोन, 2000/ रूपये नगद, 01 अदद आईपैड, 01 अदद मोहर SKY OCEAN कंपनी का व 01-01 एटीएम व डेबिट कार्ड आदि, अभियुक्त अंकित कुमार के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन ,1500/ रूपये नगद, 01 अदद लैपटाप एप्पल, 01 अदद मोहर टूडे इंडिया ट्रेडिंग कंपनी का, 01 अदद चेकबुक विभिन्न बैंको के चेकबुक, एटीम व डेबिड कार्ड, अभियुक्त फैयजान के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन, 1510/ रूपये नगद, 04 अदद पैन कार्ड, 02 चेकबुक, 01 अदद पासपोर्ट, विभिन्न बैंको के 11 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद लैपटाप आदि, अभियुक्त सुभाष तुकाराम देव कते के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन, 510/ रूपये नगद, 01 अदद पासपोर्ट, विभिन्न बैंको के 05 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद आईपैड व 70 पेज का वीजा आदि बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार चारो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग SKY OCEAN नाम की कम्पनी में बिहार, झारखण्ड, उत्तरप्रदेश के निवेशको को आधी कीमत में प्रापर्टी देने का व अन्य प्रलोभन व स्कीम के माध्यम से धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों से पैसे जमा करवाते है । इसी प्रकार सर्वेश कुमार पुत्र लक्ष्मीकान्त शुक्ला नि0 ग्राम व पोस्ट पड़री थाना गौरीगंज जनपद अमेठी से एक लाख रू0 जमा कराया था । थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1. अंकित कुमार पुत्र सुभाष चन्द सिंह नि0 सूरत पुर कला थाना अरनिया जिला बुलन्दशहर ।
2. बृजमोहन सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह नि0 शिवायहाउस बसन्त विहार कालोनी डूमरदगा थाना सदर जनपद रांची झारखण्ड राज्य ।
3. सुभाष तुकाराम देव कते पुत्र तुकाराम नारायण देव कते नि0 घेरडी थाना संगोला जनपद सोलापुर ।
4. मो0 फैयजान अंसारी पुत्र मो0 उस्मान थाना विशनपुर जिला मढ़वा झारखण्ड राज्य ।
बरामदगी–
• 09 अदद मोबाइल फोन,02 अदद लैपटाप, 02 अदद आईपैड, 02अदद मोहर, 21 अदद एटीएम कार्ड,03 अदद चेकबुक, 01 अदद पासबुक, 06 अदद पैनकार्ड, 03 अदद आधार कार्ड,02 अदद पासपोर्ट आदि व 5520 रूपये नगद व 01 अदद स्विफ्ट कार संख्या डीएल 01 सीएक्स 6163 (207 एमवी एक्ट ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
1. मु0अ0सं0 251/21 धारा 406,409,419,420 भादवि थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम- थाना गौरीगंज
1. उ0नि0 प्रेम चन्द गौतम थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
2. हे0का0 प्रदीप कुमार मिश्रा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ।
एसटीएफ टीम- उ0नि0 पंकज सिंह एसटीएफ लखनऊ । हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह एसटीएफ लखनऊ । हे0का0 दीपेन्द्र सिंह एसटीएफ लखनऊ । हे0का0 रण विजय सिंह एसटीएफ लखनऊ । हे0का0 दीपक सिसौदिया एसटीएफ लखनऊ । . का0 मिथिलेश झा एसटीएफ लखनऊ । का0 उपेन्द्र सिंह एसटीएफ लखनऊ । हे0का0 चा0 प्रमोद कुमार एसटीएफ लखनऊ ।






