बच्चों को अवसाद से दूर रखने हेतु सीमा वर्मा चला रही आर्ट ॲण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता

छत्तीसगड (विशेष प्रतिनिधी) : एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा के द्वारा राजेंद्र नगर और ताला पारा बिलासपुर के बच्चो के बीच ड्रॉइंग ॲण्ड आर्ट – क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने सुंदर सुंदर क्राफ्ट बनाए किसी ने जहाज, तो किसी ने घर बनाया,किसी ने पक्षी की आकृति बनाई बच्चों को लगातार अलग अलग एक्टिविटी में सीमा के द्वारा बच्चों को व्यस्त रखा जाता है जिससे बच्चों के मानसिक विकास के साथ बच्चों में सीखने की ललक पैदा होती है जिससे बच्चों के अंदर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा आज इनके द्वारा बच्चों को कॉपी पेन प्रदान किया गया

विगत कई वर्षों से बच्चो को फ्री टयूशन क्लास के साथ अलग – अलग एक्टिविटी भी करवाती रही है , जैसे- फ्री योग क्लास, एनुअल फंक्शन के तर्ज पर- सपोर्ट एक्टिविटी,डांस प्रतियगिता, ड्रॉइंग प्रतियोगिता के साथ अलग अलग एक्टिविटी करवाती रही है,बच्चे भी उत्साह पूर्वक भाग लेते रहे,इस बार पुनः लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हुई तो एक बार फिर बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए सीमा वर्मा ने बच्चों को लगातार उत्साहित करने के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया,जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,किसी ने संदेश देने वाले ड्रॉइंग बनाए,तो किसी ने मिट्टी से खूबसूरत घर,कुआ, शिवलिंग,कछुआ,बतख,किचन सेट,बैटरी से चलने वाली लैंप,पॉट के साथ सुंदर सुंदर क्राफ्ट बनाए, सीमा वर्मा ने बच्चों को स्टेशनरी का समान कॉपी, पेन, पेंसिल, स्केल, रबर, कटर के साथ चॉकलेट गिफ्ट में दिया

craft-and-art-compititionseema-varma

सीमा वर्मा लगातार बच्चो को कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी लगातार बताती हैं जिसमे बच्चों को हाथ धोने के तरीके,मास्क लगाने , कोरोनागाइडलाइन का पालन करने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी करती रहती है बच्चों के लिए इनके द्वारा निस्वार्थ सोच के साथ किया गया कार्य समाज एक बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है इनके कार्यों से युवा काफी प्रभावित हो रहे लगातार बच्चों को एक्टिव रखने के साथ इनके द्वारा चलाए जा रहे एक रुपया मुहिम से जरूरत मंद बच्चों के साल भर की फीस भी इनके द्वारा जमा की जाती है.

seema-varma-chattisgad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here