लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार की दोपहर बाद निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज किया जा रहा था। वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर था। कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया. अमर सिंह समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी थे.
सिंह ने हिन्दी फ़िल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) में लघु अभिनय किया। इसके अतिरिक्त शैलेन्द्र पाण्डे द्वारा निर्देशित आगामी फ़िल्म जेडी में भी इन्होंने एक राजनीतिज्ञ का अभिनय किया है। वो समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के उपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को, इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।[4] इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। घोषणा करते हुए इन्होंने कहा- “मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को अधिक समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि (१३ मई) के बाद, मैं राजनीति से सन्यास ले लुँगा।” वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। फ़िलहाल ये समाजवादी से अलग होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को नमाज़वादी भी घोषित कर दिया था।







