क्राइम ब्रांच व सिगरा थाने की संयुक्त टीम द्वारा वाराणसी जनपद में बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं को रोक लगाते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ (सरफराज जाहिद) – थाना सिगरा व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 01.08.2020 को थाना सिगरा पर पंजीकृत लूट के मुकदमें का वाछिंत अभियुक्त आर्यन गुप्ता व विजय सेठ गिरफ्तार, लूट की सोने की चेन मय लाकेट, लूटे हुये चैन की बिक्री के बचे हुये 51000 रूपये , 1750 रू0 थाना मण्डुवाडीह की लूट की घटना से सम्बंधित बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के कुशल निर्देशन मे तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्वेक्षण मे क्षेत्राधिकारी चेतगंज के नेतृत्व मे क्राइम ब्रांच वाराणसी व थाना सिगरा की सयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 237/20 धारा 392/411/413/414 भादवि थाना सिगरा जनपद वाराणसी का वाछिंत अभियुक्त आर्यन गुप्ता पुत्र स्व0 राजेश व विजय सेठ पुत्र स्व0 श्रीराम सेठ गिरफ्तार कब्जे से, लूट की सोने की चेन मय लाकेट, लूटे हुये चैन की बिक्री के बचे हुये 51000 रूपये, 1750 रू0 थाना मण्डुवाडीह की लूट की घटना से सम्बंधित बरामद। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किये गए बदमाशों में आर्यन गुप्ता(22वर्ष) पुत्र स्व0 राजेश गुप्ता नि0 वार्ड नं0 30 शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी, विजय सेठ(42वर्ष) पुत्र स्व0 श्रीराम सेठ नि0 डी55/184 औरंगाबाद थाना सिगरा वाराणसी ।
पकड़े गए बदमाशों ने पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है, अभियुक्त आर्यन गुप्ता पुत्र स्व0 राजेश गुप्ता का आपराधिक इतिहास रहा है और वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर के थानों में भी मुकदमें पंजीकृत हैं जिसका विवरण
(1) मु0अ0सं0 95/2020 धारा 392/411 भादवि थाना मण्डुआडीह वाराणसी, (2). मु0अ0सं0 392/2020 धारा 392 भादवि थाना मण्डुआडीह वाराणसी, (3). मु0अ0सं0 237/2020 धारा 392/411 भादवि थाना सिगरा वाराणसी, (4)मु0अ0सं0 468/2017 धारा 302/394/201/411 भादवि थाना अदहट मीर्जापुर, (5).मु0अ0सं0 477/2017 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्मस एक्ट थाना अदलहाट मिर्जापुर में मुकदमे पंजीकृत है जिसमें, अभियुक्त विजय सेठ पुत्र स्व0 श्रीराम सेठ का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 237/2020 धारा 392/411/413/414 आईपीसी थाना सिगरा वाराणसी है क्राइम ब्रांच व थाना सिगरा द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना से सम्बन्धित एक अदद सोने की चैन मय लाकेट सहित व चेन की बिक्री के बचे हुये 51000 रू0 व थाना मण्डुवाडीह छेत्र में की गई लूट से सम्बन्धित 1750 रू नकद बरामद किया ।
बदमाशों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अमित कुमार यादव चौकी प्रभारी सोनिया, उ0नि0 विनय कुमार यादव, का0 साहिल सौरभ , का0 सूरज भारती थाना सिगरा, उ0नि0 अनुज तिवारी चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, हे0का0 जल भरत यादव, का0 रामकेवल चौहान, थाना सिगरा, उ0नि0 श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय(प्रभारी इन्टेलीजेंस विंग क्राइम ब्रान्च) व टीम में उ0नि0 प्रदीप यादव, उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह, हे0का0 पुनदेव सिंह, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार मौर्या, हे0का0 घनश्याम वर्मा, का0 चन्द्रसेन सिंह, का0 रामबाबू, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 अनूप कुशवाहा, का0 शिवबाबू, का0 मृत्युंजय सिंह, का0 नीरज मौर्या, का0 विरेन्द्र यादव, का0 अमित कुमार शुक्ला, का0 आलोक मौर्या, का0 बाल मुकुन्द मौर्या, का0 सूरज कुमार सिंह इन्टेलीजेंस विंग क्राइम ब्रान्च जनपद वाराणसी की भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here