सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : सुल्तानपुर-बीते 8 अगस्त को धंमौर थाना क्षेत्र के हाजीपट्टी गाँव निवासी अब्दुल नबी पुत्र अब्दुल अलीन उम्र लगभग 20 वर्ष का खून से लतपत शव घर के अन्दर मिला,सूचना बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी.
आखिरकार हत्यारे तक पुलिस पहुचने में कामयाब हो गयी पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा के आदेश में अपराध पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लगातार थाना क्षेत्र में दबिश दे रहे थानाध्यक्ष सीताराम यादव की सूझबूझ व गहन तफदिस बाद आज पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया,पुलिस की माने तो भाई से दिली जलन रखने वाले भाई ने ही अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया,पुलिसिया जांच के दौरान हत्याकांड की वजह पैसा व दिली ईर्ष्या की बात सामने आई है,पिता ने अपने छोटे बेटे अब्दुल नबी को व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये दिया था वही बड़े पुत्र के अब्दुल आखिर खान के पैसे मांगने पर कहा कि छोटे भाई के व्यवसाय में हाथ बटाओ और व्यापार सफल करो.
बस इसी बात से खुन्नस खाए अब्दुल आखिर ने मन ही मन मे अपने ही छोटे भाई के खिलाफ इतना जहर भर लिया कि उसकी चाकुओं से गोद गोद के हत्या कर डाली ,पुलिस ने हत्यारे भाई से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है,अपराध व अपराधियो पर कड़क तेवर के लिए जाना जाने वाले थानाध्यक्ष धंमौर सीताराम यादव की सूझबूझ व टीम कुशल नेतृत्व में इस सनसनी खेज हत्या का खुलासा हो सका है,इस हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस कप्तान ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है,इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सीताराम यादव,उप निरीक्षक कॄष्ण चन्द्र यादव,हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी,कांस्टेबल अंकुश कुमार,रि कांस्टेबल रमन सिंह की रही अहम भूमिका।






