सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : थाना चांदा व स्वॉट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई तथा अभिसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया । दिनांक 03-07-2021 को छीने गये एक अदद पीकप वाहन समेत मय 24 अदद सुअर की घटना हुई थी ।
उल्लेखनीय अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना स्थानीय पर अभियुक्त शुभम उर्फ लाला पुत्र राधेश्याम हरिजन निवासी ग्राम बीबीपुर तिवारी थाना करौदीकला सुलतानपुर को घटना में प्रयुक्त पिकप यूपी 62 टी 8159 व अन्य थाना क्षेत्र में पूर्व अपने साथियो के साथ चोरी व लूट की घटनाओ को अंजाम देने में कारित स्वयं की पिकप व आजमगढ़ के जियनपुर थाना क्षेत्र से चोरी किये गये बोलेरो के साथ हाईवे पुल शिवाला के पास से रात्रि 02.23 बजे गिरफ्तार किया गया । दिनांक 5/7/2021 को उपरोक्त अभियुक्त के द्वारा थाना क्षेत्र जियनपुर आजमगढ से चोरी किये गये बोलेरो व मोतिगरपुर थाना क्षेत्र मे दिनांक 7/8-7-2021 को ग्राम खैरहा एवं रामपुर विरहिता से दिनांक 27/28-7-2021 को लाईट हाऊस से चोरी गये लाईट का सामान व दिनांक 8/9-8-21 को रात को सोनार की दुकान की छत को काट कर चोरी गये चांदी व सोने के जेवरात अदद इन्वर्टर ,बैटरी, प्रिंटर, लैपटाप, नगदी, बेलहरी से दिनांक 11/12-8-2021 को दुकान से कपडा व बर्तन चोरी की घटना व कादीपुर थाना क्षेत्र से दिनांक 28/7/2021 को रात्रि मे चोरी गये इन्वर्टर बैटरा, प्रिंटर, लैपटाप आदि की चोरी की घटना को स्वीकार किया ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
1.शुभम उर्फ लाला पुत्र राधेश्याम हरिजन निवासी ग्राम बीबीपुर तिवारी थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर
विवरण अपराधिक इतिहास – 1.मु0अ0सं0 225/2021 धारा 394/342/411 भादवि , 2. मु0अ0सं0 257/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मोतिगरपुर सुलतानपुर, 3.मु0अ0सं0 254/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मोतिगरपुर सुलतानपुर, 4.मु0अ0स0 241/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मोतिगरपुर सुलतानपुर, 5.मु0अ0सं0 207/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मोतिगरपुर सुलतानपुर, 6.मु0अ0सं0 137/2021 धारा 457/380 भादवि थाना मोतिगरपुर सुलतानपुर, 7.मु0अ0सं0 391/2021 धारा 457/380 भादवि थाना कादीपुर सुलतानपुर. विवरण बरामदगी माल – 1. पिकप यूपी 62 टी 8159 2.पिकप यूपी 32 mn 7136 3.एक अदद बोलरो बिना नंबर की सिल्वर कलर की
गिरफ्तारीकर्ता अधिकारी कर्मचारीगण-
प्र0नि0 यादवेन्द्र पाल सिंह थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, उ0नि0 श्री अजय प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर, उ0नि0 श्री परमात्मा सिंह स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर, व0उ0नि0 श्री अखिलेश सिंह थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, उ0नि0 श्री दिनेश चन्द्र थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, उ0नि0 श्री बब्लू जयसवाल थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, हे0का0 पवनेश यादव सर्विलांस सेल जनपद सुलतानपुर, हे0का0 संतोष सिंह स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर , हे0का0 निर्भय सिंह स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर , हे0का0 हेमन्त यादव स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर , का0राहुल यादव स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर , का0 राजेश मौर्या थाना चांदा जनपद सुलतानपुर , का0 दिनेश कुमार थाना चांदा जनपद सुलतानपुर






