सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : जनपद सुल्तानपुर का नाम बदलने की रफ्तार तेज पकड़ ली गई है ।नगर पालिका प्रत्याशी रहीं बबिता जायसवाल ने कुशभवनपुर नाम बदलने के मुद्दे को चुनावी एजेंडा भी बनाया था।इधर निर्वाचित होने पर अध्यक्ष बबिता जायसवाल द्वारा शपथ लेने के दौरान नाम परिवर्तन की घोषणा भी हुई।
तदोपरांत 12 दिसंबर 2017 को चेयरमैन बबिता जायसवाल ने जनपद सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर करने की घोषणा की और अपने एजेंडे को दोहराते हुए कहा था कि नगर पालिका सुल्तानपुर इस जनपद का नाम कुशभवनपुर किये जाने तक सतत प्रयास करती रहेंगी। उस वक्त भी पीछे बैनर में भगवान कुश की फोटो भी लगाई गई थी। आगामी छह जनवरी 2018 को नगर पालिका के बोर्ड के प्रस्ताव को पारित भी कराया था । इस मामले में पालिका अध्यक्ष ने डीजीसी सिविल से भी विधिक राय लेकर प्रस्ताव तैयार करवाकर शासन को भेजा।
इसी दरमियान 24 अप्रैल 2018 को नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम लग गया ।चेयरमैन बबिता जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नपा परिषद द्वारा बोर्ड के उक्त प्रस्ताव की फाइल भी सौंपते हुए जिले का नाम कुशभवनपुर किए जाने की सिफारिश किया था।इसी प्रस्ताव पर तत्कालीन डीएम ने भी पालिका अध्यक्ष की सिफारिश पर फाइल को अनुमोदित करते हुए शासन को प्रेषित किया।डीएम ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया में आने वाला आर्थिक मद का खर्चा सभी विभाग स्वयं करेंगे।इधर सिक्स लेन हाइवे के निरीक्षण करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत करने पहुँची नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल को शीघ्र जिले का नाम कुशभवनपुर किए जाने का आश्वासन दिया।फिलहाल सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कुशभवनपुर के नाम से इस जिले को जाना जाएगा।






