अजमेर के कृष्णा गंज में तारा योग एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ।

कोरोना काल के तनावपूर्ण माहौल में योग से ही स्वस्थ और प्रसन्न रहा जा सकता है-उमा शंकर।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) : चार सितम्बर को अजमेर के कृष्णा गंज, आनासागर चौपाटी के सामने स्थित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में तारा योग एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विहिप की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और आरएसएस के प्रचारक उमा शंकर संघ परिवार के सेवा भारती की प्रदेश पदाधिकारी मोहन खंडेलवाल, डिप्टी मेयर नीरज जैन, पार्षद रमेश सोनी, रामचरण बंसल, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, संपादक-ब्लॉगर एसपी मित्तल आदि उपस्थित रहे।

स्टूडियो की संचालिका तारा पारीक ने बताया कि सुबह और शाम को योग क्लास के दोनों बेच लगेंगे। शाम का बेच सिर्फ महिलाओं के होगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं घर के कामकाज में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें बीमारियों का पता ही नहीं चलता है। बाद में छोटी छोटी बीमारियां जानलेवा साबित होती है। महिलाओं को पीरियड के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है। लेकिन यदि महिलाएं प्रतिदिन आधा घंटा योग करें तो वे बीमारियों से बच सकती हैं। महिलाओं का वजन भी योग से कम होता है। लेकिन इसके लिए योग का अभ्यास होना जरूरी है। उनके स्टूडियो में योग की विभिन्न क्रियाएं बताई जाती हैं। स्टूडियो में योग का प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं अपने घरों पर भी नियमित योग कर सकती हैं। स्टूडियो में प्रवेश के लिए पुरुष और महिलाएं मोबाइल नम्बर 9649920921 व 9929286666 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्टूडियो के प्रभारी अनिल पारीक ने बताया कि विहिप कार्यालय के एक बड़े हॉल में स्टूडियो बनाया गया है। म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से संगीत के बीच लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा।

योग जरूरी:
विहिप की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य और संघ के प्रचारक उमा शंकर ने कहा कि कोरोना काल के तनावपूर्ण माहौल में योग से ही स्वस्थ एवं प्रसन्न रहा जा सकता है। हमारे ऋषि मुनि तो इसी योग से हजारों सालों तक स्वस्थ रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में योग ऐसी पद्धति है जो इंसान को हर बीमारी से बचाती है। योग का महत्व इसी से लगाया जा सकता है कि अब एलोपैथिक चिकित्सक भी दवाई के पर्चे में योग करने की सलाह भी देते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि योग से अनेक बीमारियों का इलाज संभव है।

तारा पारीक और अनिल पारीक को योग का लंबा अनुभव है और ये दोनों समय समय पर योग के नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर भी लगाते रहे हैं। ऐसे में इनके स्टूडियों में प्रवेश लेने वालों को लाभ मिलेगा। डिप्टी मेयर नीरज जैन, पार्षद रमेश सोनी आदि ने भी स्टूडियो की सफला के पारीक दम्पत्ति को शुभकामनाएं दी। शुभारंभ से पहले स्टूडियो में हवन यज्ञ भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here