मुंबई (मुंबई प्रतिनिधी फिरोज सिद्दिकी) : रिक्शा, टैक्सी चालकों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर राष्ट्रीय उत्तर भारतीय समाज पार्टी ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने किया। पार्टी पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री अनिल परब से मिल कर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन उन्हे सौंपा।
राष्ट्रीय उत्तर भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि, कोविड महामारी के चलते रिक्शा, टैक्सी चालकों एवं रोजमर्रा काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के अलावा वेतनभोगी कामगारों को काफी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है। 18 महीने मे कोरोना लॉक डाउन के चलते ऑटो टैक्सी वाले अपना लोन भरने की स्थिति में नही हैं, ऊपर से बैंक उनसे 25 प्रतिशत व्याज ले रहे है।
इस मुद्दे पर राष्ट्रीय उत्तर भारतीय समाज पार्टी ने मुंबई में सरकार के खिलाफ आजाद मैदान में प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में रिक्शा टैक्सी चालकों ने आंदोलन किया। इनकी मांग है कि सरकार रिक्शा, टैक्सी चालकों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करे, नही तो शहर में इसके लिए निरन्तर संघर्ष जारी रहेगा। इसके साथ ही अन्य दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं का समाधान भी सरकार निकाले और बेरोजगार हुए लोगों को उचित मानधन दे।
इस आयोजन में विशेष रूप से सक्रिय राष्ट्रीय महासचिव दिन मोहम्मद, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष भारद्वाज, अनिल श्रीवास्तव, मुंबई यूथ अध्यक्ष हसन शेख, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष शरीफ कुरेशी, पूनम स्वराज सहित सैकड़ो रिक्शा टैक्सी चालक शामिल थे।






