पानीपत (हरियाणा।) (नंदपाल) : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स व उप-पुलिस अधीक्षक पानीपत संदीप का स्थानांतरण होने पर विदाई देते हुए अपने कार्यालय मे दोनों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेट कर सम्मानित किया।
उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को काम करने में तभी आनंद आता है, जब उनको वहां की जनता से सहयोग मिलता है।
उन्होंने दोनों के द्वारा पूर्व मे ड्यूटी के दौरान किये गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा की दोनो ने प्रत्येक कार्य को हमेशा पूरी लगन, सच्ची निष्ठा व मेहनत से किया। जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई उसको बखुबी निभाया जिसकी जितनी भी प्रसंशा की जाए वो कम होगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट, उप-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सैनी, उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप-पुलिस अधीक्षक संदीप व उप-पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला भी मौजूद रहे।






