सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा मार्ग में बाल संसद का गठन

अंकुर अध्यक्ष, मृत्युंजय प्रधानमंत्री व आयुष बने सेनापति

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : सिरवारा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। बंदना के पश्चात पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा के हिंदूवादी नेता अजय जायसवाल ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कपूर एडवोकेट व संदीप गुप्ता सभासद की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष व विद्यालय प्रबंधक  भोलानाथ ने की। कार्यक्रम संचालन आचार्य जटाशंकर तिवारी एवं रमापति शुक्ल ने किया।

भाजपा नेता अजय जायसवाल ने इस अवसर पर समस्त भैया बहनों एवं पदाधिकारियों को कर्तव्यों का बोध कराया। कहाकि, विद्यालय शिक्षण के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भैया बहनों का निर्माण करते हैं।आए हुए अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह  ने कराया । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया बहन, आचार्य-आचार्या एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here