एस.पी. मित्तलजींने किया 7000वां ब्लॉग पाठकों को समर्पित

जयपूर – राजस्थानसे अपने ब्लॉगमें रोजाना करंट मुद्दोपर तीन चार ब्लॉग लिखनेवाले एस.पी. मित्तलजी ने आज उनका ७००० वा ब्लॉग लिखा। उन्होंने यह ब्लॉग अपने पाठकों को समर्पित किया है।
बुलंद पोलीस टाइम्स्‌ को ब्लॉग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 6 अगस्त 2020 को मैं अपना 7000वां ब्लॉग लिख रहा हूं। सही माने कि मुझे बेहद खुशी और आत्म विश्वास हो रहा है। एक से लेकर 7 हजार तक पहुंचने में पाठकों का स्नेह और विश्वास ही काम आया है। मशहूर एडवोकेट उमरदान लखावत का कहना है कि अब रोजाना शाम को चार बजे एसपी मित्तल के ब्लॉग पढऩे की आदत हो गई है।
जिस समय सुबह की चाय के साथ अखबार चाहिए, उसी प्रकार शाम को ब्लॉग की चाहत रहती है। जिस दिन ब्लॉग नहीं आता है उस दिन शाम अधूरी रहती है। एडवोकेट लखावत की ऐसी प्रतिक्रिया से ही मुझे उत्साह मिलता है। मैं चाहता हंू कि ब्लॉग की ऐसी चाहत बनी रहे। 7000वें ब्लॉग पर मैं एडवोकेट लखावत जैसे पाठकों के प्रति आभार प्रकट करता हूं, साथ ही अपने आलोचकों का भी स्वागत करता हूं। आलोचकों की वजह से मुझे बहुत कुछ सीखने और समझने का अवसर मिलता है।
रोजाना करंट मुद्दों पर तीन-चार ब्लॉग लिखना, आसान काम नहीं है। यह काम तब और कठिन हो जाता है, जब कड़ी प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा हो। जब सोशल मीडिया पर हर कोई यूट्यूब चैनल का सम्पादक और ढेरों पत्रकार हों, तब खबरों का चयन बहुत कठिन होता है। लेकिन मेरी पत्रकारिता के चालीस वर्ष के अनुभव से मैं यह कठिन कार्य कर ही लेता हूं। ब्लॉग लिखने के बाद लाखों पाठकों तक ब्लॉग को पहुंचाना भी बड़ा मेहनत का कार्य है। मैं उन सभी एडमिनों का भी आभारी हूं। जिन्होंने अपने वाट्सएप ग्र्रुप से मेरे मोबाइल को जोड़ रखा है। बहुत से पाठक चाहते हैं कि उन्हें अलग से ब्लॉग मिले। ऐसे पाठक अपने मोबाइल नम्बरों को जोडऩे का आग्रह भी करते हैं, लेकिन ब्राडकास्ट लिस्ट से ब्लॉग पहुंचाने में तकनीकी खामी रहती है। ऐसे पाठक अपने शहर के किसी वाट्सएप ग्रुप से जुड़ कर मेरे मोबाइल नम्बर से संबंधित वाट्सएप ग्रुप को जोड़ सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि पाठकों का स्नेह और विश्वास मेरे प्रति बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here