थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियो एवं वांछितो की गिरफ्तारी के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में गोसाईगंज पुलिस द्वारा दिनांक 25.10.2021 को उ0नि0 बबलू जयसवाल मय हमराह देखभाल क्षेत्र व व वाहन चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियो /वाहनो की चेकिंग केएनआई फरीदीपुर के पास मौजुद था कि मुखबीर खास ने आकर बताया कि एक युवक चोरी की मोटर साईकिल लेकर कटका की तरफ आ रहा है

मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर मै उ0नि0 मय हमराह फरीदीपुर गांव के पास पहुंचा तो कटका की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया । जिसकी तरफ मुखबिर इशारा करते हुए पीछे मुड़ कर चला गया । जिसके पश्चात मै उ0नि0 मय हमराह उस व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया व पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसके अपना नाम अमित कुमार पुत्र अमरजीत उम्र 19 वर्ष निवासी टकटकवा उमरावां थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर बताया।

अमित उपरोक्त के कब्जे से वाहन सं0 UP42AB9858 के सम्बन्ध में मुझ उ0नि0 द्वारा कड़ाई से पुछ ताछ किया गया तो बताया कि साहब मै यह मो0सा0 4 दिन पहले अपने साथी रवी पाण्डेय पुत्र रामकहो पाण्डेय निवासी करौदी थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या के साथ गोसाईगंज सरकारी अस्पताल से चुराया था । जिसके पश्चात थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि उक्त मो0सा0 के सम्बन्ध मे वहा पर मु0अ0सं0 308/2021 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत है। पतपश्चात पकड़े गये अमित उपरोक्त व उसके साथी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 620/21 धारा 41/411 पंजीकृत कर अभि0 अमित उपरोक्त को माननीय न्यायालय सुलतानपुर को भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- अमित कुमार पुत्र अमरजीत उम्र 19 वर्ष निवासी टकटकवा उमरावां थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर बरामदगी – 1.एक अदद मो0सो0 सं0 UP42AB9858, गिरफ्तारी का स्थान व समय फरीदीपुर मोड़ थाना गोसाईगंज समय 06.25 बजे गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री बबलू जयसवाल, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, का0 प्रशांत देओल, का0 ओमप्रकाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here