सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में दुष्कर्मी/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही-
थाना कूरेभार
थाना कूरेभार पुलिस द्वारा 1 नफर वारंटी राकेश कुमार निवासी पिपरी साईं नाथ पुर थाना कूरेभार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
थाना-चांदा
थाना चांदा पुलिस द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त 1. शिवराज यादव पुत्र रामदुलार यादव निवासी ग्राम साडापुर 2. नवीन कुमार उपाध्याय पुत्र राज नारायण उपाध्याय निवासी ग्राम पतुलकी थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना किया गया।
151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही
शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना-गोसाईगंज से 01, थाना अखण्डनगर से 01, थाना कुड़वार से 03, थाना धनपतगंज से 01, थाना मोतिगरपुर से 01, थाना लम्भुआ से 02 कुल 09 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।






