सुलतानपुर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक के 46 गांव में एक साथ की छापेमारी।सामुदायिक शौचालयों की हक़ीक़त से रुबरु होने के लिए हुई छापेमारी।
सामुदायिक शौचालयों के बंद रहने की थी शिकायत,4 सामुदायिक शौचालय मिले निर्माणाधीन,46 में से 19 गांव के सामुदायिक शौचालय मिले बंद,23 गांव के सामुदायिक शौचालय मिले खुले।बन्द मिले शौचालयों के केयरटेकरों को दी गई नोटिस।
हफ्तेभर में सुधार न होने पर होगी बर्खास्त की कार्यवाई,मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर डीपीआरओ की अगुवाई में किया गया निरीक्षण।मोतिगरपुर ब्लॉक के 46 गांव के सामुदायिक शौचालयों का किया गया निरीक्षण।






