दिनांक 12-08-2020 थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा 5,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट का शातिर वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार।

लखनऊ(उत्तर प्रदेश) (सय्यद गुलाम हुसैन) – दिनांक 12.08.2020 को पुलिस उप आयुक्त चारू निगम के मार्गदर्शन एंव अपर पुलिस उप आयुक्त अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त स्वतन्त्र सिंह के नेतृत्व में थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा 5000/-रुपये के पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट के शातिर वाँछित अभियुक्त राशिद पुत्र पप्पू को किया गया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12.08.2020 को थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम द्वारा थाना विभूतिखण्ड पर पूर्व में पंजीकृत अपराध में वाँछित चल रहे गैगेस्टर एक्ट के वाँछित/पुरस्कार घोषित अपराधी राशिद पुत्र पप्पू निवासी जहानाबाद थाना जहानाबाद फतेहपुर जो एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना विभूतिखण्ड पर मु0अ0स0 734/19 धारा3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व मु0अ0स0 232/220 धारा-3(1) गैगेस्टर एक्ट का अभियोग गोवंश को अवैध रूप से ट्रक में मानक से अधिक क्रूरता पूर्वक लादकर बध हेतु तस्करी/परिवहन जैसे अपराध कारित करने के सम्बन्ध में पंजीकृत किये गये है। आरोपी उपरोक्त काफी दिनो से छिपकर अपराध में लिप्त रहता है। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा 5,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसको थाना विभूतिखण्ड लखनऊ के प्र0नि0 व क्राइम टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्व अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here