अब तक 1296 मरीज़ हुए पूरी तरह ठीक
मुंबई (उपसंपादक अनिल साळवी) – पश्चिम रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल के फ्रंटलाइन वाॉरियर्स कोविड पॉजिटिव मरीज़ों के उपचार और देखभाल में अत्यंत सावधानी बरत रहे हैं। 12 अगस्त, 2020 की सुबह 9:00 बजे तक कुल 1296 मरीज़ जगजीवन राम अस्पताल के उपचार एवं देखभाल के अंतर्गत सफलतापूर्वक ठीक हो चुके हैं तथा वर्तमान में 139 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों को जगजीवन राम अस्पताल में उचित उपचार दिया जा रहा है। कोविड-19 मरीज़ों की बेहतर देखभाल में स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता के लिए जगजीवन राम अस्पताल ने वेब आधारित मोबाइल इनेबल एप्लीकेशन इनहाउस जेआरएच एप विकसित किया है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल ने जगजीवन राम अस्पताल के मरीज़ों की कुशल देखभाल के लिए इस अनूठे एप को समर्पित किया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वेब आधारित एप रोगी के अस्पताल में आने से उसके डिस्चार्ज होने तक कोविड-19 का पूरा लेखा-जोखा रखता है। यह एप डेटाबेस बनाता है जिसमें नाम, पता, आयु इत्यादि मूलभूत जानकारी के अतिरिक्त अन्य बीमारियों की स्थिति, प्रारम्भिक लक्षण, फिजिकल एक्स्पोज़र डिटेल्स, डिजीटल एक्स रे डाटा, लैब रिपोर्ट, डेली मेडिकेशन डाटा, डेली पैरामीटर चेक आदि भी रहती हैं। विभिन्न सम्बंधित व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग चरणों में दिनांक और टाइम स्टैंप के साथ डाटा को ऑनलाइन लॉग कर सकते हैं। विशेषतः फ्लो चैन में प्रयोक्ता अनुकूल तथा सुगम तरीके तक फ्लो चैन में पहुॅंचा सकता है। सोर्स मशीनों से यथोचित इंटरफेस द्वारा एक्स रे तथा लैब रिपोर्ट को सीधे प्राप्त किया जा सकता है।
श्री ठाकुर ने बताया कि चूंकि सूचना प्रबंधन एप्लीकेशन का एक प्रभावी उपयोग है, इसलिए इसकी विभिन्न एमआईएस रिपोर्ट और विजुअल एनालिटिक्स के साथ विभिन्न पैरामीटर जाॅंच, लैब रिपोर्ट और दवा की प्रतिक्रिया के आधार पर एक मरीज़ की हल्की, गम्भीर और महत्त्वपूर्ण स्थिति का आवधिक वर्गीकरण किया जा सकता है। यह इस एप की सबसे बड़ी विशेषता है। जेआरएच के चिकित्सा विभाग और पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के आईटी सेल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित टीम, वर्तमान में वर्णनात्मक और सांख्यिकीय विश्लेषण के परे जाकर कार्य कर रही है और जेआरएच के मरीज़ों की बढ़ती संख्या के माध्यम से जनरेट किए गए डाटा की बड़ी मात्रा पर विचार करते हुए संभाव्य विश्लेषण के दायरे का पता लगा रही है। एप्लीकेशन की सफलता मरीज़ से सम्बंधित डाटा के बेहतर प्रबंधन के लिए एक अच्छी खबर है और मरीज़ को आवश्यक उचित उपचार और देखभाल प्रदान कर रही है।







