चोरी की मोटर साइकिल बरामद
लखनऊ (उत्तरप्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – सोमवार दिनांक-17.08.2020 को थाना बाजारखाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1.सौरभ पुत्र राजाराम, 2.राजू ओझा पुत्र जगन्नाथ ओझा को चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
सोमवार दि. 17.08.2020 को अपर पुलिस आयुक्त पश्चिमी एवं अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त बाजार खाला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला द्वारा देखभाल क्षेत्र रोकथाम,जुर्म जरायम,चेंकिग व्यक्ति वाहन व निर्देशो के अनुपालन में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास ने बताया कि दो व्यक्ति चोरी की पैसन प्रो. मोटरसाइकिल लेकर डाकू हामिदी मस्जिद रेलवे लाइन के किनारे से आ रहे है जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है पुलिस द्वारा तालकटोरा रोड़ की तरफ से डाकू हामिद मस्जिद झाड़ियो के पास आने वाले व्यक्तियों का
को महाको इंतजार करने लगे संदिग्ध वाहन सवार व्यक्ति तालकटोरा रोड डाकू हमिदी मस्जिद की तरफ मुड़े जिनको पुलिस कर्मियो द्वारा रोककर मोटरसाइकिल महामेल के सम्बन्ध मे पुछा गया सही जानकारी न देने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 1.सौरभ पुत्र राजाराम निवासी 200/58 भरतीपुरी बी थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र 22 वर्ष 2.राजू ओझा पुत्र जगन्नाथ ओझा निवासी गुलजारनगर रेलवे लाइन के पास थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र 23 वर्ष को चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। 2- राजू ओझा पुत्र जगन्नाथ ओझा निवासी गुलजारनगर रेलवे लाइन के पास थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र 23 वर्ष अनावरित अभियोग अभियोग1. मु0अ0सं0 191/2020 धारा 379/411 थाना तालकटोरा लखनऊ 2. मु0अ0सं0-254/2019 धारा 8/20 एन0डी0एस0 थाना बाजारखाला लखनऊ (राजू ओझा पुत्र जगन्नाथ ओझा उपरोक्त) बरामदगी1-पैसन प्रो मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 1-प्र0नि0 श्री विजयेन्द्र सिंह 2-उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार सिंह 3-उ0नि0 श्री नन्दू सिंह 4-उ0नि0 श्री आशीष कुमार पाण्डेय 5-का0 हरि शंकर पाण्डेय 6-का0 बिन्टू सिंह







