गोमती नगर पुलिस ने पकड़ी अवैध मार्फीन, एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस उप आयुक्त चारू निगम व अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी जोन अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी धीरज कुमार के निर्देशन में थाना गोमती नगर के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिस पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 40 ग्राम अवैध मार्फीन के साथ अभियुक्त जावेद(45) पुत्र लाडला निवासी मोहल्ला सिटी रेलवे स्टेशन थाना वजीरगंज को राजभवन पार्क बीट विराम खण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here