उत्तरप्रदेश (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – फिलिस्तीन के क्रांतिकारी नेता स्व. यासिर अराफात को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने कांग्रेस उत्तर प्रदेश कार्यालय में दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि एवं दिवंगत के विचारों को नमन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री शाहनवाज आलम के साथ महिला नेता रफत फातिमा, रिटायर्ड IAS अधिकारी श्री अनीस अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री उबैद नासिर, मेराज भाई सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलमजी ने दिवंगत के हमारे देश के मैत्रीपूर्ण संबंधों से सबको अवगत कराया। श्री अनीस अंसारी साहेब ने स्व. यासिर अराफात जी के क्रांतिकारी विचारों से एवं फिलिस्तीन राष्ट्र निर्माण में दिवंगत की भुमिकाओं से अवगत कराया। श्रीमती रफत फातिमा जी ने कांग्रेस की भुमिका अंतरराष्ट्रीय नेताओं के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहने एवं भारत से इन नेताओं के संबंधों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की विदेशों में मिलने वाले सम्मान से सभी लोगों को बताया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यासिर अराफात अमर रहें की घोषणा देकर कार्यक्रम का समापन किया।
उत्तरप्रदेश (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – फिलिस्तीन के क्रांतिकारी नेता स्व. यासिर अराफात को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने कांग्रेस उत्तर प्रदेश कार्यालय में दिवंगत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि एवं दिवंगत के विचारों को नमन किया।
Buland Police Times ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಬುಧವಾರ, ಆಗಸ್ಟ್ 26, 2020