जूम पर वीडियो मीटिंग के दौरान सेक्रेटरी के साथ सेक्‍स करने लगा सरकारी कर्मचारी, मचा बवाल

जकार्ता – कोरोना महामारी में मीटिंग के लिए धड़ल्‍ले से इस्‍तेमाल किया जा रहा जूम ऐप कई लोगों के लिए संकट का सबब बनता जा रहा है। मैक्सिको के बाद अब एक ऐसा ही मामला इंडोनेशिया में सामने आया है। इंडोनेशिया में काउंसिल के सरकारी कर्मचारी जीसस इस्‍टिल जूम पर एक मीटिंग में हिस्‍सा ले रहे थे। तभी अचानक वह उठते हैं और सोफे पर अपनी सेक्रेटरी के साथ सेक्‍स करने लगते हैं।
इस दौरान जीसस इस्टिल अपना कैमरा बंद करना भूल जाते हैं और पूरी घटना लाइव हो जाती है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 26 अगस्‍त की है। इस मीटिंग में केविटी शहर के फातिमा डोस गांव की काउंसिल पर चर्चा हो रही थी। बैठक के बीच में अचानक से काउंसिल के कैप्‍टन इस्टिल एक महिला के आने पर अचानक उठते हैं और उससे मिलने चले जाते हैं।
बाद में महिला की पहचान उनकी सेक्रेटरी के रूप में हुई। महिला स्‍थानीय सरकारी कार्यालय में काम करती है। इस पूरी घटना को इस्टिल के एक साथी ने रेकॉर्ड कर लिया। इस्टिल का वीडियो वायरल होने के बाद अब गांव के कुछ लोगों ने कैप्‍टन के इस अशोभनीय व्‍यवहार के लिए उन्‍हें हटाए जाने के लिए याचिका दायर की है। उधर, स्‍थानीय सरकार ने कहा है कि इस्टिल को जल्‍द से जल्‍द हटाया जाएगा।
शिकायतों से जुड़े अधिकारी रिचर्ड गेरोनिमो ने कहा कि यह केवल अशोभनीय व्‍यवहार नहीं है, बल्कि बहुत ही ज्‍यादा गलत व्‍यवहार है। हम इस्टिल को दंडित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हालांकि सहकर्मियों ने इस्टिल के खिलाफ रहम बरतने की अपील की है लेकिन यह आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस्टिल और सेक्रेटरी दोनों ऑफिस नहीं आए हैं। इससे पहले मैक्सिको में एक महिला नेता ने गलती से बैठक के दौरान अपना टॉप निकाल दिया था। इसके बाद उन्‍होंने सभी से माफी मांगी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here