लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देशन
में अपर पुलिस उप आयुक्त श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पश्चिमी जोन के समस्त सहायत पुलिस आयुक्तों द्वारा त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर लगे पुलिस बल का निरीक्षण कर सतर्क रहने हेतु ब्रीफ किया गया ।
पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा समुचित पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गस्त/फ्लैग मार्च । थाना अमीनाबाद के मौलवीगजं क्षेत्र में तथा पश्चिमी क्षेत्र के संवेदनशील/सार्वजनिक स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई ।पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सघन चेकिगं अभियान चलाया गया तथा लोगो से सोशल डिस्टेसिंग,मास्क का प्रयोग करने हेतु अपील की गई । बिना मास्क, बिना हेलमेट, अनावश्यक घूमने वाले लागों का चालान भी किया गया ।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर श्री सुजीत पाण्डे जी ने लखनऊ के लोगों को सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।








