कोचिंग/ इंस्टिट्यूट एसोसियेशन ने सौंपा डीएम को संबोधित ज्ञापन

  • पिछले 6 माह से बन्द चल रहे कोचिंग / इंस्टिट्यूशन खुलवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • कोरोना महामारी के चलते संचालकों की हालत हुई दयनीय,कई संचालक भुखमरी की कगार पर
  • बिजली का बिल और किराया न दे पाने से हालत हुई ख़राब

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद)- कोरोना महामारी में लॉक डाउन के चलते सभी प्रकार के कोचिंग, कंप्यूटर संस्थान, और इंस्टिट्यूट पिछले करीब 6 माह से बन्द चल रहे हैं। जिसके चलते इनके संचालकों की हालत बेहद खराब है। शिक्षित बेरोजगार प्राइवेट शिक्षकों के पास आजीविका का मुख्य स्रोत यही कोचिंग और कंप्यूटर संस्थान है। लेकिन कोरोना महामारी ने इन सबकी कमर तोड़ कर रख दी है। बिजली का बिल, किराया समेत कई दिक्कतों के चलते कई कोचिंग सेंटर, और कम्प्यूटर संस्थान बन्द होने की कगार पर आ गए है। कई कोचिंग संचालक तो भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। लिहाजा इन्होंने इन संस्थानों को खोलने के लिये जिलाधिकारी से गोहार लगाई है। भेजे गए ज्ञापन में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ साथ कोरोना महामारी में सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में एसोशियेशन के अध्यक्ष कमल कोचिंग सेंटर के प्रबंधक कमला प्रसाद दूबे, मेगाटेक कम्प्यूटर के डायरेक्टर और एसोशियेशन के प्रवक्ता सिराज खान, उपाध्यक्ष एवं श्योर सक्सेज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर एम् एच खान गौरी मुख्य रूप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here