सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद)- गोमती हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के प्रबन्ध निदेशक डॉ.आर.ए.वर्मा एवं पल्लवी वर्मा के संयोजन में जिले में निजी क्षेत्र का प्रथम ब्लड बैंक का उद्घाटन आज कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लड बैंक आफिसर डाॅ. .मनीष सिंह एवं ब्लड बैंक के कार्यकारी निदेशक योगेश सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को ब्लड बैंक परिसर का निरीक्षण कराया। जिले के प्रथम ब्लड बैंक में ब्लड, पी.आर.बी.सी , प्लाज्मा एवं प्लेटलेट की सुविधा मुहैया होगी।ब्लड बैंक उद्घाटन के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में धौरहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा, जिलाधिकारी सी इन्दुमती, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रभाकर राय उपस्थित रहे।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि ब्लड बैंक उद्घाटन के बाद जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जिला पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो गज की दूरी और मास्क पहनना है जरूरी की हिदायत देते हुए समय समय पर हाथ धोने को भी आवश्यक बताया। प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं सहित जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आह्वान किया।
गोमती अस्पताल परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के प्रदेश में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं है। प्रदेश में 1 लाख 58 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था है।प्रदेश में इस समय 58 हजार सक्रिय मरीज है। हर जिले में एल-2 अस्पताल स्थापित किये जा रहें है। जिसमें 5-10 वेंटिलेटर सहित, आक्सीजन व अन्य संसाधनों की सुविधा मुहैया होगी।उन्होंने जिला अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने के सवाल पर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी शुरू करा दी गयी है। जिला अस्पतालों में इमरजेन्सी व्यवस्था चालू है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिए जाने पर जिला अस्पतालों की ओपीडी चालू की जायेगी।इस दौरान हमारे डाक्टर्स कोरोना योद्धाओं के रूप में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में सेवा देते रहेंगे।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह का काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र , पूर्व जिला संयोजक ॠषिकेष ओझा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामभवन मिश्रा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनन्द प्रकाश द्विवेदी, आलोक आर्या, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला, समाजसेवी राजेश पांडेय, अजय सिंह लीडर, एल. के. दुबे, रामेन्द्र प्रताप सिंह,मुरारी सिंह, चन्दर प्रताप सिंह, बृजेश वर्मा, दिनेश चौरसिया, आकाश जायसवाल , सभासद अरूण सिंह, आत्मजीत सिंह टीटू आदि ने पुष्प देकर स्वागत किया ।







