कोरोना योद्धाओं की श्रेणी में रखकर पार्षद विरेन्द्र जसवानी उर्फ वीरू की शहादत पर उनके परिजनों को योग्य मुआवजा ही सच्ची श्रदांजलि होगी

लखनऊ (उत्तरप्रदेश सहसंपादक सरफराज़ ज़ाहिद) – नेता आते है चले जाते है लेकिन वीरू जैसे नेता दिलो पर राज करते है और अमर हो जाते है, कोरोनॉ महामारी के इस दौर में जहां लोग घरों में कैद हो गए, एक दूसरे की मदद करने की बात तो दूर एक दूसरे के पास आने जाने से बचने लगे वहीं कर्म योद्धा के रूप में वीरू इंदिरानगर में न सिर्फ जनता के बीच दिखाई दिए वरन कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के काम में दिन-रात गली मोहल्ले में सैनिटाइजर करते हुए जनता ने हमेशा इनको अपने बीच पाया, यही नहीं वे खुद को जोखिम में डालकर ये काम कर रहे थे, बच्चों और बुजुर्गों की मदद कर रहे थे, भूखों को खाने का इंतजाम कर उनकी भूख मिटा रहे थे, जो घरों में थे उनके लिए दवाई और उनकी ज़रूरतों का इंतजाम कर रहे थे, राशन घरों तक पहुंचा रहे थे।
ऐसे नेकदिल, मज़हबी राजनीति से दूर, हर दिलों में बसने वाले हमारे प्रिय अनुज इंदिरा नगर वार्ड के पार्षद वीरेंद्र जसवानी उर्फ बीरू कोरोना की जंग हार गए, एसजीपीजीआई में उनका निधन हो गया और ऐसी पवित्र आत्मा हम सबको छोड़कर ईश्वर में समाहित हो गयी। ऐसे मिलनसार और जनता के प्रति समर्पित युवा नेता बहुत कम देखने को मिलते है।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करबद्ध गुज़ारिश है की कोविड-19 से अग्रिम पंक्ति में सेवाएं देते हुए जो जान गंवाते हैं तो उनके आश्रितों को सरकार द्वारा मुआवजा देने की योजना में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और इंदिरा नगर के पार्षद विरेन्द्र जसवानी उर्फ वीरू के परिवार को योग्य सहायता राशि देने की कृपा की जाएगी।।
भाजपा के पार्षद वीरेंद्र जसवानी वीरू कोरोना संक्रमित थे वीरेन्द्र सिंह उर्फ वीरू पीजीआई में ली अंतिम सांस ली। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे ओम शांति ओम.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here