जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

लखनऊ (उत्तरप्रदेश सहसंपादक सरफराज़ ज़ाहिद) – सीतापुर दिनांक 31 अगस्त 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने आज सोमवार को जिला चिकित्सालय सीतापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां बनाये जा रहे एल-2 फैसिलिटी हास्पिटल के कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0 अग्रवाल को दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज का बेहतर प्रबंध रहे तथा नियमित सेवाएं सभी को सुलभता के साथ उपलब्ध करायी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here