मास्क लगाने व शारीरिक दूरी बनाकर ही कारोबार करने की अपील
सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – प्रदेश संगठन महामंत्री व्यापारियों से निवेदन किया कि सभी व्यापारी मास्क लगाकर ही दुकान बैठे कथा शारीरिक दूरी बनाते हुए हैंड वास हुआ सैनिटाइजर का प्रयोग स्वयं करें और ग्राहक देवताओं को भी प्रयोग कराएं और यह सुनिश्चित करें कि जो भी ग्राहक उनके प्रतिष्ठान पर आए वह मास्क लगाकर ही आएं प्रदेश संगठन महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन, जिलाधिकारी महोदया ने यदि हम व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए दुकानों की खोलने की अनुमति प्रदान की है तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम अनलॉक 4 के नियमों का पूरा पालन करें तथा जिला प्रशासन के निर्दशों का पूरा पालन करे। जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव व जिला महामंत्री अलीमुद्दीन जिला संगठन मंत्री सत्य नारायण मोदनवाल तहसील प्रभारी राजेंद्र कसोधन नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार लाले आदि ने व्यापारी हित निर्णय लेने के लिए जिलाधिकारी महोदया को तथा व्यापारी हित चिंतक सुलतानपुर की सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि
शनिवार को भी दुकान खोलने की मांग लगातार हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की अगुवाई में कर रहे थे जिस के संबंध में सोमवार को प्रभारी मंत्री माननीय कुंवर जय प्रताप सिंह जी को भी ज्ञापन दिया गया था शनिवार को भी दुकान खोलने की अनुमति देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय प्रभारी मंत्री जी को हम प्रदेश के व्यापारियों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।







