प्रदेश में बढ़ी हत्या बलात्कार लूट डकैती की घटनाएं – राकेश सचान

  • पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर बोला हमला
  • पत्रकार सुरक्षा को भी बताया बड़ा मामला
  • भाजपा नेताओं के पत्रकारों पर बयान की आलोचना

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाली का शिकार है । आज प्रदेश में बढ़ते अपराध पर योगी सरकार का कोई बस नहीं चल रहा है । हत्या , लूट , डकैती बलात्कार व नाबालिगों से अपराध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पहचान बन चुका है । हाल में हुई दर्जनों हत्याएं व घटनाये इस बात की गवाही है । महिलाओं , नाबालिग बच्चियों पर अपराध बढ़े हैं प्रदेश का नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है पत्रकार बंधुओं की भी हत्या हो गई । हमारी नेता प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश में हो रहे जुल्म और ज्यादती की आवाज को लगातार उठाने का काम कर रही हैं । उक्त बातें उत्तर प्रदेश के महासचिव पूर्व सांसद राकेश सचान ने जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही । संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा पखवाड़े भर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई है सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी / जवाबदेही से अवगत कराया गया है । जिले में बूथवार संगठन बनाने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम ब्लाकों पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 30 से 50 योग्य कार्यकर्ताओं के फार्म भरे जा रहे हैं इसी में से ब्लॉक कमेटी का गठन किया जायेगा । आगामी 13 14 सितंबर को पूर्व के वर्षों की भांति स्वर्गीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया है जिसका पंजीयन ऑनलाइन होगा व परीक्षा भी ऑनलाइन ही ली जाएगी । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद राणा को जिम्मेदारी दी गई है जो लगातार विद्यालयों के प्रबंधकों , कोचिंग संस्थाओं के प्रबंधकों से मुलाकात कर ऑनलाइन फॉर्म भरा रहे है । प्रदेश भर में लगभग दो लाख अभ्यर्थियों ने अभी तक ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है । हाल में हुई पत्रकारों की हत्या व जानलेवा हमले के सवाल पर उन्होंने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है उसपर हमले दुःखद है । हमारे द्वारा किए गए आंदोलन , धरना व सरकार में शामिल होने पर हमारे द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को निष्पक्ष रुप से दिखाना उसका कर्तव्य है । सरकार व विपक्ष की नाकामियों को उजागर करने का उसे अधिकार है ऐसे में गुंडे अपराधियों द्वारा उस पर हमला करना उसकी जान ले लेना बहुत ही दुखद है । अफसोस प्रदेश की योगी सरकार इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य व सांसद मेनका गांधी के पत्रकारों को लेकर दिए गए विवादित बयान के सवाल पर उन्होंने कहा इन नेताओं ने किस परिपेक्ष में यह बात कही है यह तो वही जाने पर इस तरीके के बयान सर्वथा निंदनीय है और पत्रकारिता पर बड़ा सवाल है । आज देश के कुछ चैनल भी अपनी खबरों को लेकर जनता के बीच सवालों के घेरे में है । हो सकता है भाजपा नेताओं द्वारा खरीदे गए पूजी पतियों के चैनलों पर अपनी मनचाही खबरें प्रसारित कराने के बाद उन्हें लगा हो देश के पत्रकार नेतागिरी करें या ब्लैकमेलर है लेकिन यह पूरा सच नहीं है आज भी देश में ऐसे पत्रकारों की कमी नहीं है जिनकी लेखनी निष्पक्षता की मिसाल है । भाजपा के भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा ब्लॉक स्तर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के लिए कमेटी बनाकर तथ्यों की परख के बाद पार्टी जनता के बीच मुद्दा बनाकर ले जाएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की धार तेज करेगी । पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा , प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी प्रदीप कोरी , युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी , छात्र संगठन के अध्यक्ष मानस तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here