पुलिस आयुक्त लखनऊ के आदेशानुसार पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु क्षेत्र के सभीचेकिंग प्वाइंटों पर संदिग्ध व्यक्तियों की की गई चेकिंग सक्रिय

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देशन में पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सघन वाहन चेकिगं की गई । अपर पुलिस उप आयुक्त श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की गई ।
इसी क्रम में एसीएम और एसीपी बाजारखाला अनूप कुमार सिंह तथा एसएचओ तालकटोरा धनन्जय सिंह द्वारा कोरोना हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया गया तथा प्वाइटं पर उपस्थित पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।
पश्चिमी क्षेत्र में सभी अधिकारीगण द्वारा अपने – अपने क्षेत्र में बने बैरियर/चेकिंग प्वाइंट पर सघन वाहन चेकिंग करायी गयी, चेकिंग में विशेष रूप से अनावश्यक रूप से घूमने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों, तथा बिना मास्क लगाये घूमने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की गई ।
चेकिगं के दौरान विश्वव्यापी कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टैंसिंग बनाये रखने, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया । बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा अनावश्यक, बिना मास्क व हेलमेट के घूमने वाले व्यक्तियों के वाहनों को सीज/चालान किये भी गये ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here