मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन

24 घंटे में 8616 लोगों से वसूला गया 4.30 लाख जुर्माना

पटना (संवाददाता) – मास्क के बगैर घरों से निकलने लोगों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती दिखाई देने लगी है। राज्यव्यापी अभियान के तहत 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा गया। जुर्माना वसूलने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
बिहार सरकार ने कोरोना के रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर रखा है। कई दिनों तक इसको लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया बावजूद बड़ी तादाद में बैगर मास्क के लोगों की आवाजाही जारी रही। आखिरकार 4 सितम्बर से मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ 10 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया गया। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्यभर में मास्क नहीं पहनेवाले 8616 लोगों से 4,30, 800 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 1 अगस्त से 5 सितम्बर तक 167687 लोगों से मास्क नहीं पहनने पर 83,84, 350 रुपए जुर्माना वसूला गया है। फिलहाल यह अभियान जारी रहेगी। राज्य सरकार के नियम के तहत मास्क नहीं पहननेवालों से 50 रुपए जुर्माना वसूलना है। वहीं बाजार में इसका उल्लंघन होने पर दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here