पटना के कोतवाली समेत 11 थानाध्यक्षों का तबादला

पटना (संवाददाता) – कोतवाली समेत पटना के 11 थानों में नये थानेदारों की पोस्टिंग की गयी है। रविवार की सुबह एसएसपी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित आदेश निकाला। कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष का स्थानांतरण उनकी जगह गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सुनील कुमार को कोतवाली थाना का प्रभारी बनाया गया है।
जिन थानाध्यक्षों को इधर से उधर किया गया है उनमें गौरी शंकर गुप्ता को थानाध्यक्ष चौक, मुकेश कुमार पासवान थानाध्यक्ष बाईपास, शेर सिंह यादव थानाध्यक्ष सुल्तानगंज, सतीश कुमार सिंह थानाध्यक्ष श्रीकृष्णा पुरी, चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता थानाध्यक्ष सचिवालय, अरुण कुमार थानाध्यक्ष गर्दनीबाग बनाया गया है।
इसके साथ ही अजीत कुमार साहा थानाध्यक्ष दानापुर, अशोक कुमार सुमन थानाध्यक्ष यातायात गांधी मैदान, बद्री प्रसाद मंडल अंचल पुलिस निरीक्षक बाढ़, मोहम्मद इरशाद अहमद अंचल पुलिस निरीक्षक हाथीदह बनाया गया है। वहीं राम शंकर सिंह को कोतवाली थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है। राजेश कुमार सिन्हा को दानापुर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र पटना भेजा गया है। वही सुनील कुमार सिंह को गर्दनीबाग थानाध्यक्ष से ट्रांसफर कर कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रंजीत वत्स को गांधी मैदान थानाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को राम कृष्णा नगर थानाध्यक्ष से हटाकर पुलिस केंद्र भेजा गया है,राजेश्वर प्रसाद को रामकृष्णानगर का थानेदार बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here