कोरोना पीड़ित महिला के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म

पथानामथिट्टा (केरल) – जिले के अरानमुला इलाके में एम्बुलेंस में कोरोना संक्रमित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोपी एंबुलेंस चालक को रविवार को बर्खास्त कर दिया गया।
स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने एक बयान में कहा कि इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस को अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है जिसकी पहचान जीवीके एईएमआर इंस्टिट्यूट के कर्मचारी नौफल के रूप में हुई हैं। इंस्टिट्यूट को भी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया हैं।
ऐसे समय में जब लोग कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहे हैं और एक-दूसरे से इंसानियत दिखाने व मदद के लिए उम्मीदों भरी निगाहों से देख रहे हैं ऐसे में चलती एंबुलेंस में कोरोना पीड़ित महिला से बलात्कार की घटना ने लोगों का सिर शर्म से झुका दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here