- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 13 सितम्बर को रक्त दान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
- विधायक अनिता भदेल की पहल।
- बांडी नदी के किनारे पहले से लगे पेड़ों को सुरक्षित रखा जाए-पार्षद ज्ञान सारस्वत।
- फ़र्स्ट इंडिया न्यूज चैनल की डिबेट बिगफाइट में ब्लॉगर एसपी मित्तल भी शामिल होंगे।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर नगर निगम के आयुक्त खुशाल यादव (आईएएस) भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो चिकित्स विभाग ने उनके मीर शाह अली स्थित सरकारी आवास पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया। इस नोटिस में खुशाल यादव को 28 अगस्त से 10 सितम्बर तक घर पर ही रहने की सलाह दी गर्ई। आमतौर पर पॉजिटिव व्यक्ति को 14 दिनों तक घर पर ही क्वारंटीन किया जाता है। यह नियम यादव पर भी लागू किया गया। लेकिन यादव ने 8 सितम्बर को ही सरकारी काम काज शुरू कर दिया। यादव ने नगर निगम कार्यालय आकर सरकारी काम काज भी निपटाया। सवाल उठता है कि जब यादव को 10 सितम्बर तक होम क्वांरटीन किया गया था, तब यादव 8 सितम्बर को ही निगम के कार्यालय कैसे आ गए? इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी का कहना रहा कि यादव ने क्वारंटीन के 14 दिन पूरे कर लिए है। पॉजिटिव होने के बाद यादव ने दो सैम्पल और दिए जिन में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। डॉ. सोनी ने कहा कि यादव ने 8 सितम्बर से निगम के दफ्तर जाने से पहले उनसे विचार विमर्श किया था। घर पर चस्पा हुए विभाग के नोटिस में लिखी तारीख के मामले की जांच करवाई जाएगी। डॉ. सोनी ने कहा कि आईएएस यादव पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस संबंध में निगम आयुक्त खुशाल यादव का कहना रहा कि वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं औरचिकित्सकों की सलाह पर ही काम काज करना शुरू किया है। 
रक्तदान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 13 सितम्बर को अजमेर में भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का शिविर आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में लगाया जाएगा। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अनिता भदेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक रक्त दाता अपने नाम का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शिविर 13 सितम्बर को सुबह 8 बजे से लगाया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नम्बर 9928117790 पर जेपी यादव से संवाद किया जा सकता है।
बांडी नदी पर लगे पेड़ सुरक्षित रखें:
निवर्तमान ज्ञान सारस्वत ने जिला कलेक्टर प्रकाश पुरोहित से आग्रह किया है कि आना सागर से जुड़ी बांडी नदी के किनारे पहले से लगे पेड़ों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। सारस्वत ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बांडी नदी के किनारे पाथवे रेलिंग चौपाटी आदि के कार्य किए जा रहे हैं, इसके लिए 6 करोड़ रुपए के टेंडर भी जारी हो गए हैं। सारस्वत ने कहा कि वे इस क्षेत्र के पार्षद है और जन सहयोग से बांडी नदी के किनारे पेड़ लगवाए हैं। पेड़ सुरक्षित रहें इसके लिए तारबंदी भी की गई है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर के बी ब्लॉक वाले क्षेत्र में पेड़ों को देखा जा सकता है। तार बंदी और सैकड़ों पेड़ लगाने में काफी राशि खर्च हुई है। नदी किनारे ही कबूतरशाला पक्षियों के बैठने के लिए स्थान आदि का निर्माण भी किया गया है। सारस्वत ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बांडी नदी के सौंदर्य का काम होना चाहिए। लेकिन पेड़ों का विशेष ध्यान रखा जाए। बांडी नदी के किनारे हुए विकास कार्यों की जानकारी मोबाइल नम्बर 8058796562 पर ज्ञान सारस्वत से ली जा सकती है।
फस्र्ट इंडिया पर डिबेट:
फस्र्ट इंडिया न्यूज चैनल पर 10 सितम्बर को रात 8 बजे प्रसारित होने वाली डिबेट बिग फाइट सम्पादक, ब्लॉगर एसपी मित्तल भी शामिल होंगे। यह डिबेट कांग्रेस के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर होगी। चैनल को टाटा स्काई पर 1133, एयरटेल पर 361, डेन पर 334, होम केबल 608, डिजी केबल 226, गोल्डी डिस 235, जीटीपीएल 875, हेतवे 780, सीता 369 व शेखावाटी केबल पर 431 नंबर पर देखा जा सकता है ।







