क्या अब महाराष्ट्र में शाहरुख खान, आमिर खान जैसे अभिनेताओं को डर नहीं लग रहा?

सीएम उद्धव ठाकरे से जुड़ा कार्टून वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करने पर
बुजुर्ग पूर्व नौसेना अफसर को बुरी तरह पीटा।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को बुरी तरह लात घूसों से पीटा। मुम्बई में 11 सितम्बर को हुई इस घटना के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या शाहरुख खान, आमिर खान जैसे अभिनेताओं को अब डर नहीं लग रहा है?
ऐसे अभिनेता पहले देश में असहिष्णुता का माहौल बता चुके हैं। बुजुर्ग मदन शर्मा का दोष इतना ही था कि उन्होंने शिवसेना के सुप्रीमो और सीएम उद्धव ठाकरे से जुड़ा कार्टून वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया था। इस कार्टून में कोई अश्लीलता या अभद्रता नहीं थी। कार्टून में उद्धव पर राजनीतिक कटाक्ष किया गया था। लेकिन यह कटाक्ष भी शिव सैनिकों को नागवार लगा और मदन शर्मा की सरेआम पिटाई कर दी। चूंकि हमलावर सत्तारुढ़ पार्टी के कार्यकर्ता थे, इसलिए पुलिस थाने पर ही जमानत लेकर छोड़ दिया।
अब आईटी एक्ट में पीडि़त मदन शर्मा के खिलाफ ही कार्यवाही की जा रही है। असल में उद्धव ठाकरे यह बताना चाहते हैं कि यदि किसी ने भी उनके विरुद्ध आवाज उठाई या कार्टून के जरिए उपहास किया तो सबक सिखाया जाएगा। भले ही अभिनेत्री कांगना हो या फिर देश के पहले नम्बर का चैनल आर भारत। विरोधियों का मुंह बंद करने के लिए शिवसेना किसी भी सीमा तक जा सकती है।
शिवसेना के कृत्यों को अब कांग्रेस और एनसीपी का भी सहयोग मिल रहा है। इन दोनों ही पार्टियों के समर्थन से उद्धव ठाकरे सीएम की कुर्सी पर विराजमान है। असल में उद्धव ठाकरे और उनके शिव सैनिक कांग्रेस और एनसीपी को राजनीतिक चुनौती देने वालों को ही ठिकाने लगा रहे हैं। इसलिए कांग्रेस और एनसीपी के तो दोनों हाथ में लड्डू हैं। शाहरुख खान और आमिर को तो देश में किसी ने भी नहीं डराया, लेकिन मुम्बई में डर साफ दिख रहा है। लेकिन इस डर से शाहरुख खान और आमिर को कोई खतरा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here