जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के प्रकरण में नशीले पदार्थों की जांच में जुटे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 12 सितम्बर को मुम्बई और गोवा में दस कारोबारियों के ठिकानों पर छापामारी की है। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में फिल्म कारोबार से जुड़े 25 व्यक्तियों के नाम बताए हैं। 12 सितम्बर को मीडिया में 6 नाम उजागर हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का नाम भी है। सारा ने वर्ष 2018 में बनी केदरनाथ फिल्म में सुशांत सिंह के साथ काम किया था। सारा अली पर भी नशीले पदार्थ खरीदने और सेवन करने का आरोप है। इसी प्रकार फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के दोस्त और फैशन डिजाइन शिमोन खम्माटा, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, मीडिया से जुड़ी रोहित अय्यर, अभिनेता अभिषेक कपूर, फिल्म डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के नाम भी सामने आए हैं। रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह की प्रेमिका थी। हालांकि अब रिया को ही सुशांत की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।







