एमबीसी की जातियों के युवाओं को नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं देने को लेकर सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा।

  • देव नारायण योजना के ठप होने पर भी पायलट ने दु:ख जताया।
  • 2 सितम्बर की तारीख वाला लेटर बम 12 सितम्बर को फोड़ा।
  • पायलट ने चुनावी घोषणाओं की याद दिलाई तो अजय माकन कह रहे हैं, गहलोत सरकार अच्छा काम कर रही है।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – राजस्थान में अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) की जातियों के युवाओं को सरकारियों नौकरयिों में पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं देने और देव नारायण योजना के विभिन्न कार्य ठप होने लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। हालांकि इस पत्र पर 2 सितम्बर की तारीख अंकित है। लेकिन यह पत्र मीडिया को 12 सितम्बर को दिया गया है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि 7 सितम्बर को अपना जन्मदिन मनाने के बाद पायलट जयुपर से दिल्ली चले गए थे और 11 सितम्बर की रात को ही जयपुर लौटे हैं। पायलट ने सीएम गहलोत को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के घोषणा पत्र में एमबीसी के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण देने का वायदा किया गया था। लेकिन मुझे यह बताया गया कि सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018, रीट भर्ती 2018, पंचायतीराज एल डीसी भर्ती 2013, टेक्निकल हैल्पर भर्ती 2018, नर्सिंग भर्ती 2013 व 2018, जेल प्रहरी भर्ती 2018, आशा सुपर वाइजर भर्ती 2016, कमर्शियल असिसटेंट भर्ती 2018, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 व अन्य भर्तियों में एमबीसी से जुड़ी जातियों को पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया है।
जबकि इस आरक्षण को देने के लिए सरकार ने प्रतिनिधियों समझौता भी किया था। पायलट ने अपने पत्र में देव नारायण बोर्ड और देव नारायण योजना के अंतर्गत आने वाले विकास कार्यों के ठप होने पर भी दु:ख प्रकट किया है। पायलट ने सीएम गहलोत को बताया कि समय समय पर लोग मुझसे मिलते हैं और इन दोनों योजनाओं को बजट देकर उचित ढंग से क्रियान्विति करने की मांग करते हैं।
पायलट ने पत्र में आग्रह किया कि मेरे द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही करवाई की जाए। पायलट ने यह पत्र ऐसे समय पर जारी किया है, जब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन बार बार यह दावा कर रहे हैं कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। माकन का यह भी कहना है कि अक्टूबर में सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी प्रदेश की जनता के सामने रखा जाएगा। इतना ही नहीं गत सप्ताह वरिष्ठ मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता वाली कमेटी ने भी कहा कि विधानसभा चुनाव में जो वायदे किए गए थे, उनमें से 85 प्रतिशत वायदों की क्रियान्विति प्रगति पर है।
अजय माकन और सरकार की कमेटी के दावों के मुकाबले सचिन पायलट का कहना है कि कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। यहां यह उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के समय पायलट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। हालांकि सरकार बनने के बाद पायलट डिप्टी सीएम भी बने, लेकिन पायलट का लगातार यह कहना रहा कि सरकार बनने के बाद भी चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
हालांकि अब पायलट कांग्रेस और सरकार में किसी भी पद पर नहीं है। लेकिन उनकी मांग लगातार जारी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अति पिछड़ा वर्ग में गुर्जर, रेबारी, देवासी, गडरिया, बंजारा सहित अनेक जातियां शामिल हैं। इन जातियों के युवाओं को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने से नुकसान हो रहा है। हालांकि कुछ भर्तियों में सरकार ने पांच प्रतिशत आरक्षण दिया भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here