कोरोना काल में दिव्यांग युवक की अजमेर के मित्तल अस्पताल में बाईपास सर्जरी नि:शुल्क हुई।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में आने वाले परिवार भी आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में अपना इलाज मुफ्त में मित्तल अस्पताल में करवा सकते हैं।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – जब देश के प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, तब अजमेर के पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल में फॉयसागर रोड निवासी युवक राजीव कुमार की बाइपास सर्जरी की गई है। अब राजीव कुमार पूरी तरह स्वास्थ्य है।
बाईपास सर्जरी पर लाखों रुपए खर्च होते हैं, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना में राजीव का ऑपरेशन नि:शुल्क किया गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते बाइपास सर्जरी का काम चुनौती पूर्ण था, लेकिन मित्तल अस्पताल के हार्ट एंड वास्कुलर सर्जन डॉ. विवेक रावत ने इस चुनौती को स्वीकार किया और ऑपरेशन करने में सफलता प्राप्त की। डॉ. रावत ने बताया कि राजीव के हृदय में 70 प्रतिशत तक का ब्लॉकेज था। लेकिन अब हृदय की क्षमता को 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी की सुविधाएं:
निदेशक मनोज मित्तल ने बताया कि मित्तल हॉस्पिटल अपने ध्येय वाक्य आपका स्वास्थ्य संरक्षक के साथ पंद्रह वर्षों से संभागवासियों को भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। यहां एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशियलिटी हृदय, कैंसर, गुर्दा, न्यूरो, पथरी, प्रौस्टेट व मूत्र रोग एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा व सुविधाएँ चौबीस घंटे उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नवीन तकनीक से युक्त ऑपरेशन थियेटर तथा दक्ष व अनुभवी चिकित्सकों, नर्सिंग, तकनीकी कार्मिकों की टीम पीडि़तों को चिकित्सा सेवाएं देने में तत्पर हैं। हॉस्पिटल आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं में सर्जरी के लिए अधिकृत है। योजना के तहत अब तक सैकंड़ों गरीब, ज़रूरतमंद रोगियों को लाभांवित किया जा चुका है। इस संबंध में और अधिक जानकारी अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी संतोष गुप्ता से मोबाइल नम्बर 9116049809 ली जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here