विधायक देवनानी करवा रहे हैं 7 हजार लोगों से नेत्रदान का महासंकल्प।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 7 हजार लोगों से नेत्रदान का महासंकल्प किया जा रहा है।

देवनानी ने बताया कि संकल्प करने वाले लोग अपनी मृत्यु के बाद आंखों का दान कर देंगे। यानि अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा के नेत्र विभाग को 14 हजार आंखें उपलब्ध हो जाएंगी। ऐसी आंखों से 28 हजार ज़रूरतमंद लोगों को रोशनी दी जा सकती है। देवनानी ने बताया कि 18 से 20 सितम्बर तक उनके विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह कैम्प लगाकर इच्छुक लोगों से नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं।

यह सभी 7 हजार संकल्प पत्र 20 सितम्बर को अस्पताल प्रबंधन को सौंप दिए जाएंगे। संकल्प करने वालों की जब मृत्यु होंगी तो उनके परिजन अस्पताल प्रबंधन को सूचना देंगे, ताकि अंतिम संस्कार होने से पहले आंखें निकाली जा सकें। देवनानी ने बताया कि संकल्प करने वाले व्यक्तियों को सम्मान पत्र भी दिया जा रहा है। नेत्रदान के संकल्प के लिए और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414002423 पर सतीश बंसल से ली जा सकती है। देवनानी ने बताया कि नेत्रदान के लिए लोगों में उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here