लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – विधायक दिनेश चौधरी ने शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर केराकत विधानसभा के विभिन्न प्रमुख समस्याओं पर चर्चा किया।
विधायक दिनेश चौधरी ने चंदवक बाजार में 30 बेड का महिला अस्पताल, केराकत नगर स्थित खंडहर हो चुके सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर रोडवेज बस डिपो का निर्माण, सेनापुर में बन रहे शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के लिए दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री को आमंत्रित करते हुए पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप जनपद जौनपुर का नाम महर्षि यमदग्नि के नाम पर यमदग्निपुरम किया जाए। विधायक के मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र गोलू ने बताया कि विधायक के प्राथमिकता में केराकत नगर मे खंडहर हो चुके सिंचाई विभाग के डाक बंगले को जमींदोज कर विधानसभा वासियों के सुविधा हेतु रोडवेज बस डिपो का निर्माण करवाना है। विधायक दिनेश चौधरी के उक्त कार्यों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षण कराने और सेनापुर आने का निमंत्रण देने कि बात से क्षेत्रवासियों मे हर्ष का माहौल व्याप्त है।








