क्वारंटीन सेंटर्स में लोग बना रहे शारीरिक संबंध, सरकार परेशान

अफ्रीका – अफ्रीका के एक देश युगांडा से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार क्वारंटीन में रह रहे कई लोगों ने अब शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया है। एक रेडियो प्रोग्राम में युगांडा स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव डॉक्टर डियाना अटविन ने इस बात पर चिंता जताते हुए कहा कि युगांडा में हम कोरोना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, हम लोगों को कोरोना से बचाना चाहते है, अगर लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे तो सरकार की तमाम कोरोना महामारी को रोकने के प्रयास विफल हो जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि लोग क्वारंटीन सेटर्स में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं, लोग सोशल डिस्टेंसिंग को न अपनाते हुए एक दूसरे से मिल रहे हैं, उनके रूम्स में जा रहे हैं, एक दूसरे से शारीरिक संबंध बना रहे हैं इससे कोरोना महामारी और फैलेगी साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग क्वारंटीन सेटर्स में लोगों के अफेयर चल रहे हैं, यही नहीं ये लोग क्वारंटीन सेटर्स से निकलकर अपने जान पहचान वालों से होटल्स तक में मिलने जा रहे हैं इससे युगांडा सरकार की तमाम कोशिशें धरी की धरी रह जाएंगी, युगांडा के लोगों को कोरोना महामारी को गंभीरता से लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here