- राजस्थानी के रैप सिंगर संकल्प और संभव जुड़वा भाई है जो टीवी चैनलों के पसंदीदा हैं।
- अनेक एलबम जारी हो चुके हैं।
- इंडिया बेस्ट जुड़वा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर राजस्थान के मशहूर रैप सिंगर संकल्प और संभव ने चीन की मोबाइल कंपनी वेवो का विज्ञापन करने से इंकारकर दिया है। यह ऑफर लाखों रुपए का बताया गया। संकल्प और संभव के पिता पाली निवासी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि उनके दोनों बेटे जुड़वा भाई हैं, इसलिए चीन की मोबाइल कंपनी ने अपने विज्ञापन के लिए चयन किया था। यह कंपनी राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप विज्ञापन तैयार करना चाहती है।
चूंकि संकल्प और संभव राजस्थानी भाषा में रैप सिंगर हैं, इसलिए विज्ञापन के माध्यम से चीन की कंपनी देश के युवाओं को आकर्षित करती। लेकिन उनके दोनों बेटों ने विज्ञापन शूट करने से इंकार कर दिया है। परिवार का कहना रहा कि जब चीन हमारे देश का दुश्मन बना हुआ है, तब चीनी कंपनी का विज्ञापन कैसे किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आत्म निर्भर भारत का आव्हान किया है। हमारे लिए देश पहले हैं। संकल्प और संभव की लोकप्रियता पहले ही खूब है, वे स्वयं राजस्थानी भाषा में गाने लिखते हैं और आधुनिक और परंपरागत संगीत उपकरणों पर गाते हैं। दोनों का म्यूजिक भी अपना होता है।
यही वजह है कि राजस्थान और देश दुनिया में रहने वाले राजस्थानियों के बीच संकल्प और संभव बावले छोरों के नाम से मशहूर हैं। जब राजस्थानी भाषा के गीत रैप में गाए जाते हैं तो सुनने वाले झूम उठते हैं। अब तो राजस्थानी रैप को देशभर में पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि देश के मनोरंजन टीवी चैनलों के प्रोग्रामों में दोनों भाइयों को बुलाया जाता है। जीटीवी के इंडिया बेस्ट जुड़वा , कलर्स के इंडिया गोट टेलेंट, एमटीवी के संस ऑफ स्पेस जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में दोनों भाई भाग ले चुके हैं। इंडिया बेस्ट जुड़वा प्रतियोगिता में बावले छोरे देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। आपणा राजस्थान, म्हारो राजस्थान जैसे एल्बम भी खूब लोकप्रिय हुए हैं। बावले छोरों के एल्बम में राजस्थान के ऐतिहासिक स्थानों को भी दिखाया जाता है। राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप ही गीत और म्यूजिक होता है। बावले छोरों की एक झलक मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखी जा सकती है। देश को सर्वोपरि मानने वाले इस परिवार के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414120210 पर रामकिशोर शर्मा से ली जा सकती है।
राजस्थान के बावले छोरों ने चीन की मोबाइल कंपनी के विज्ञापन का प्रस्ताव ठुकराया।
#7135राजस्थान के बावले छोरों ने चीन की मोबाइल कंपनी के विज्ञापन का प्रस्ताव ठुकराया। राजस्थानी के रैप सिंगर संकल्प और संभव जुड़वा भाई है जो टीवी चैनलों के पसंदीदा हैं। अनेक एलबम जारी हो चुके हैं। इंडिया बेस्ट जुड़वा प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। ================प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर राजस्थान के मशहूर रैप सिंगर संकल्प और संभव ने चीन की मोबाइल कंपनी वेवो का विज्ञापन करने से इंकारकर दिया है। यह ऑफर लाखों रुपए का बताया गया। संकल्प और संभव के पिता पाली निवासी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि उनके दोनों बेटे जुड़वा भाई हैं, इसलिए चीन की मोबाइल कंपनी ने अपने विज्ञापन के लिए चयन किया था। यह कंपनी राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप विज्ञापन तैयार करना चाहती है। चूंकि संकल्प और संभव राजस्थानी भाषा में रैप सिंगर हैं, इसलिए विज्ञापन के माध्यम से चीन की कंपनी देश के युवाओं को आकर्षित करती। लेकिन उनके दोनों बेटों ने विज्ञापन शूट करने से इंकार कर दिया है। परिवार का कहना रहा कि जब चीन हमारे देश का दुश्मन बना हुआ है, तब चीनी कंपनी का विज्ञापन कैसे किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आत्म निर्भर भारत का आव्हान किया है। हमारे लिए देश पहले हैं। संकल्प और संभव की लोकप्रियता पहले ही खूब है, वे स्वयं राजस्थानी भाषा में गाने लिखते हैं और आधुनिक और परंपरागत संगीत उपकरणों पर गाते हैं। दोनों का म्यूजिक भी अपना होता है। यही वजह है कि राजस्थान और देश दुनिया में रहने वाले राजस्थानियों के बीच संकल्प और संभव बावले छोरों के नाम से मशहूर हैं। जब राजस्थानी भाषा के गीत रैप में गाए जाते हैं तो सुनने वाले झूम उठते हैं। अब तो राजस्थानी रैप को देशभर में पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि देश के मनोरंजन टीवी चैनलों के प्रोग्रामों में दोनों भाइयों को बुलाया जाता है। जीटीवी के इंडिया बेस्ट जुड़वा , कलर्स के इंडिया गोट टेलेंट, एमटीवी के संस ऑफ स्पेस जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में दोनों भाई भाग ले चुके हैं। इंडिया बेस्ट जुड़वा प्रतियोगिता में बावले छोरे देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। आपणा राजस्थान, म्हारो राजस्थान जैसे एल्बम भी खूब लोकप्रिय हुए हैं। बावले छोरों के एल्बम में राजस्थान के ऐतिहासिक स्थानों को भी दिखाया जाता है। राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप ही गीत और म्यूजिक होता है। बावले छोरों की एक झलक मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखी जा सकती है। देश को सर्वोपरि मानने वाले इस परिवार के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414120210 पर रामकिशोर शर्मा से ली जा सकती है। (एस.पी.मित्तल) (23-09-2020)नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.inhttps://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittalwww.facebook.com/SPMittalblogBlog:- spmittal.blogspot.inवाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए-95097 07595M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
Posted by S P Mittal Blog on Wednesday, September 23, 2020







