बैंककर्मी के बैग से कट्टा व दो कारतूस बरामद

पटना (क्राइम संवाददाता) – लोदीपुर थाना क्षेत्र के गहरोतिया से बंधन बैंक कर्मी के बैग से संदिग्ध स्थिति में देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस लोदीपुर पुलिस ने बरामद किया है। बंधन बैंक कर्मी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी विकास कुमार है ।बंधन बैंक गोराडीह इकाई में रिलेशनशिप ऑफिसर के रूप में काम करता है गोराडीह में ही किराए के मकान में रहता है। गहरोतिया गांव के ही मो कासिम ने पुलिस को सूचना देकर जानकारी दिया कि एक व्यक्ति के पास बैग में देसी कट्टा है।
लोदीपुर पुलिस मौके पर जाकर उक्त बंधन बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर थाने ले आया और पूछताछ किया। जिसमें बंधन बैंक कर्मी विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि गोराडीह क्षेत्र के गहरोतिया में सृष्टि ग्रुप के सदस्य गहरोतिया निवासी वीवी शबाना के यहां हम लोन का सप्ताहिक राशि वसूली करने गए थे जहां मो कासिम ने मुझे दो चांटा लगा कर बैग छीन लिया और घर के अंदर जाकर बैग में दो जिंदा कारतूस के साथ देसी कट्टा रखकर मुझे बैग थमा दिया और बैग को खोल कर फोटो खींच कर पुलिस को भी सूचना दे दिया जबकि बैग में कलेक्शन किया हुआ लगभग 65100 रुपैया था। मौसम मोहम्मद कासिम ने 1 सप्ताह पहले भी मुझे धमकी दिया था कि मेरे घर के समीप आकर कलेक्शन मत किया करो। पुलिस बंधन बैंक कर्मी को घटनास्थल पर ले जाकर फिर मामले की जांच करने लगी।
इस संबंध में लोदीपुर इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने कहा कि बंधन बैंक कर्मी के पास से दो जिंदा कारतूस व देसी कट्टा के साथ नगद 8800 सौ रुपया मिला है। बंधन बैंक कर्मी ने पहले 35000 रुपये बताया कि बैग में है। लेकिन बाद में फिर 65100 की जानकारी दी। मो कासिम गहरोतिया निवासी पर बैग में हथियार रखने एवं वेग से पैसा लेने का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच कर दोषी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वही विधि व्यवस्था डीएसपी निसार अहमद शाह ने कहा कि बंधन बैंक कर्मी के बैग से अवैध हथियार बरामद किया गया है उसी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here