अजमेर के मित्तल अस्पताल में हुई दूरबीन पद्धति से कैंसर की सर्जरी।

  • अब पूर्व सैनिक की पत्नी स्वस्थ। संभवत: राजस्थान का यह पहला ऑपरेशन है।
  • कैंसर सर्जन डॉ अर्पित जैन की मेहनत सफल रही।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – सामाजिक सरोकारों के तहत अजमेर के पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल में एक पूर्व सैनिक की पत्नी का दूरबीन चिकित्सा से स्तन कैंसर का ऑपरेशन किया गया। इस जटिल और कठिन ऑपरेशन में मित्तल अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉ. अर्पित जैन की मेहनत रही। चूंकि अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी की सभी सुविधाएं उपलब्ध है, इसलिए ऑपरेशन सुगम का साथ किया गया।
डॉ. जैन ने बताया कि अजमेर के निकट राजगढ़ गांव के निवासी पूर्व सैनिक शम्भुलाल की विधवा 63 वर्षीय गीता देवी के स्तन में गांठ की जब रिपोर्ट कराई तो नेगेटिव आई, इसलिए चीरा लगाकर गांठ को बाहर निकाला गया। लेकिन बाद में पता चला कि गांठ कैंसर की थी। डॉ. जैन ने बताया कि जब तक बगल (कांख) की अन्य गांठे नहीं निकाली जाएगी, तब तक स्तन कैंसर का यह ऑपरेशन अधूरा रहेगा। बगल की गांठें निकालने पर ही स्तन कैंसर का सम्पूर्ण निदान होगा। उन्होंने देरी करे बिना एक और ऑपरेशन कराने की जरूरत बताई।
बकौल गीता देवी दोबारा ऑपरेशन का पता चलने पर घर में बहु, बच्चों की चिंता बढऩे लगी। कोरोना काल में कैंसर के उपचार के लिए कहा जाएंगेए इस विचार से ही सभी परेशान थे। स्वयं पहले से मधुमेह और दिल की बीमारी से ग्रसित भी हैं। कैंसर सर्जन डॉ अर्पित जैन के अनुसार गीता देवी पहले ही बड़े चीरे से एक सर्जरी करा चुकीं थीं इसलिए दूरबीन से स्तन कैंसर का ऑपरेशन प्लान किया गया। डॉ अर्पित की मानें तो राजस्थान का यह पहला ऑपरेशन है। यह बहुत ही जटिल जरूर रहा किन्तु इसमें रोगी को काफी राहत रही। दरअसल इसकी जटिलता इसलिए थी कि जहां सर्जरी की जानी होती है वहां पर्याप्त जगह ही नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि पीडि़त के बगल में तीन बहुत ही मामूली से चीरे लगाए गए और स्तन कैंसर से संबंधित बगल की सारी गांठें निकाल दी गईं। इस तरह सर्जरी में रोगी के बगल में ड्रेन पाइप लगाने की जरूरत नहीं रहती। परंपरागत सर्जरी में रोगी के ड्रेन पाइप लगाया जाता है जो 10 से 12 दिन तक रहता है। साथ ही रोगी के बड़ा चीरा भी लगता है जो काफी दर्द देता है और निशान भी छोड़ जाता है। ए
क तरह से यह सर्जरी कॉस्मेटिक सर्जरी रही। रोगी ने आराम से अपना नियमित व्यायाम सर्जरी के दिन से ही करना शुरू कर दिया। डॉ अर्पित जैन ने बताया कि इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐसे ऑपरेशन में रोगी का चयन और तकनीकी दक्षता प्रमुख है। निदेशक मनोज मित्तल ने बताया कि मित्तल हॉस्पिटल गत पंद्रह सालों से संभागवासियों को भरोसेमंद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। मित्तल हॉस्पिटल में सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं में ऑपरेशन के लिए आयुष्मान भारत महात्मागांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं। अन्य विभिन्न रोगों में अत्याधुनिक तकनीक एवं दूरबीन से जांचए कैंसर के सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं थैरेपी की सुविधाएं भी यहां हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9116049809 पर अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी संतोष गुप्ता से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here