मशहूर सिंगर एस पी बालासुब्रमण्यम कोरोना से का निधन

चैन्नई – मशहूर सिंगर एस पी बाला सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। वो 74 साल के थे चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद चिंताजनक बनी थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मैक्सिमम लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। । अगस्त महीने से ही वो कोरोना से पीड़ित थे। शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
आपको बता दें, अगस्त महीने की शुरूआत में य गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। सेहत बिगड़ने के बाद 5 अगस्त को उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल एम जी एम हेल्थकेयर में भर्ती करवाया गया था। जबकि 13 अगस्त को उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। तभी से दिग्गज गायक लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर थे। हांलाकि बीच में उनकी हालत में सुधार भी आ रहा था। लेकिन अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और अब वो हमारे बीच नहीं हैं।
एसपी बालासुब्रमण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में लगभग 40000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें साल 2001 में पद्मश्री और साल 2011 में पद्मभूषण समेत तमाम खिताबों से सम्मानित भी किया जा चुका है। एस पी बाला सुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्मों में खूब गाने गाए। एक वक्त था जब वो सलमान की आवाज कहलाते थे। सलमान को जैसे ही एसपी बालासुब्रमण्यम की चिंताजनक कंडिशन की खबर मिली वह भी दिग्गज गायक को लेकर बेहद भावुक हो गये। उन्होने अपनी भावनाओं को ट्विटर के ज़रिये व्यक्त किया । सलमान ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ तो मांगी ही थी, साथ ही प्रेम की आवाज़ बनने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया । सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा ‘बालासुब्रमण्यम सर, मेरी दिल से ये दुआ है कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और मैं आपके हर गाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं जो आपने मेरे लिए गाए हैं, इन गानों से आपने अपने दिल दीवाना हीरो प्रेम को खास बनाया। मैं आपसे प्यार करता हूं।’
एसपी बालासुब्रमण्यम ने बॉलीवुड में यूं तो उन्होंने हजारों हिट गाने गाए लेकिन एक दौर था जब एस पी बालासुब्रमण्यम सलमान खान की आवाज थे। मैंने प्यार किया के लिए सलमान पर फिल्माए गए सारे गाने बाला ने ही गाए। उस वक्त लोगों ने आशंका जताई थी कि युवा सलमान खान पर बाला की मैच्योर और भारी आवाज नहीं जमेगी पर ‘मैंने प्यार किया’ के गानों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए धूम मचा दिया । फिल्म मैनें प्यार किया में दोनों की जोड़ी बनी फिल्म के गाने इतने हिट हुए कि सलमान की हर फिल्म में वहीं आवाज देने लगे थे।
बालासुब्रमण्यम की आवाज सलमान खान के लिए जैसे वरदान साबित हुआ। उन्होंने एक के बाद एक कई गाने सलमान के लिए गाए और सभी हिट रहे और सलमान खान का करियर बुलंदियों पर चढ़ता गया। पत्थर के फूल, साजन, लव, बागी, हम आपके हैं कौन समेत कई फिल्मों में एस पी बालासुब्रमण्यम ने सलमान को आवाज दी। 90 के दशक में जिस फिल्म में सलमान के गानों को एस पी बालासुब्रमण्यम आवाज देते थे वो फिल्म हिट हो जाती थी।
साल 2020 एक के बाद एक बुरी खबर सामने ला रहा है। बॉलीवुड जगत के लिए ये साल सबसे बुरा साबित हो रहा है। अब तक कई दिग्गज हस्तियां हम सभी को छोड़कर जा चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत, साजिद खान, ऋषि कपूर, सरोज खान, वाजिद खान समेत तमाम सितारों का निधन हो गया। दिग्गज गायक और सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम ने भी इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here