पश्चिम की अश्लीलता छोड़कर भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप नजर आई फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण।

  • ड्रग्स खरीदने और सेवन करने के आरोप में एनसीबी के सामने पेश हुई। मीडिया को नहीं दिया पोज।
  • शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर से भी हुई पूछताछ।
  • सेफ अली खान की बेटी सारा अली खान पर भी गंभीर आरोप।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – 26 सितम्बर को फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुम्बई में नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुई। ड्रग्स खरीदने और सेवन करने से जुड़े सवालों का जवाब भी दिया। संभवत: यह पहला अवसर रहा होगा जब दीपिका भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप नजर आईं।
दीपिका ने हल्के क्रीम कलर का लम्बा कुर्ता और सलवार पहन रखी थी। कुर्ते की बांह भी कोहनी के नीचे तक थी। पीछे से नंगी पीठ भी नजर नहीं आ रही थी। गले में सलीखे से चुन्नी भी लगा रखी थी। शरीर के किसी भी हिस्से से अश्लीलता नहीं झलक रही थी। कहा जा सकता है कि सभ्य समाज में नारी की जो पहचान होनी चाहिए उसका पालन दीपिका ने किया। शायद इस वेशभूषा से दीपिका के प्रशंसकों को निराशा हुई होगी, क्योंकि प्रशंसक तो उसी दीपिका को जानते हैं जो अर्धनग्न वाली वेशभूषा में नजर आती है। कभी स्वीमिंग शूट में तो ऐसे गाउन में जिसमें आधा से ज्यादा शरीर नंगा नजर आता है। मीडिया के सामने लम्बी लम्बी टांग दिखाने में भी दीपिका को कोई गुरेज नहीं होता है।
लेकिन 26 सितम्बर को दीपिका के पास कोई ग्लेमर नहीं था। पश्चिम की अश्लीलता वाली दीपिका पूरी तरह भारत की सभ्य समाज की नारी नजर आ रही थी। शायद मुसीबत के समय दीपिका को अपनी संस्कृति की याद आ गई। दीपिका ने अपनी वेशभूषा तो अपनी संस्कृति के अनुरूप कर ली, लेकिन पर ड्रग्स लेने के जो आरोप लगे हैं उनका क्या होगा? दीपिका की एक ऐसी अभिनेत्री की छवि सामने आई है जो नशीले पदार्थों का सेवन करती है।
26 सितम्बर को दीपिका ने मीडिया को कोई पोज भी नहीं दिया। दीपिका एक होटल से निकल कर सीधे एनसीबी के अस्थायी ऑफिस पहुंच गई। दीपिका की सुरक्षा में मुम्बई पुलिस भी तैनात रही। टीवी चैनलों के कैमरा मैन पोज देने के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन दीपिका ने पोज नहीं दिए। यदि दीपिका पर ड्रग्स खरीदने का आरोप साबित होता है तो उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। दीपिका ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी की है।
26 सितम्बर को ही फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी ने पूछताछ की है। ड्रग्स खरीदने और सेवन करने के आरोप श्रद्धा कपूर पर भी लगे हैं। श्रद्धा फिल्मों के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी है। इसी प्रकार अभिनेता सेफ अली खान की बेटी सारा अली खान से भी पूछताछ हुई। इन दिनों ऐसा लग रहा है कि पूरा मुम्बई फिल्म उद्योग ड्रग्स में डूबा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here