पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्‍ली (उपसंपादक तहरीम वाहिद) – पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वह 82 साल के थे और पिछले छह साल से कोमा में थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में उन्‍होंने 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे मंत्रालयों का जिम्‍मा संभाला।
2014 में बीजेपी ने सिंह को बाड़मेर से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। नाराज जसवंत ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा मगर हार गए थे। उसी साल उन्‍हें सिर में गंभीर चोटें आई, तब से वह कोमा में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे ट्वीट कर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने लिखा कि सिंह को राजनीति और समाज पर उनके अनोखे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। सिंह के निधन पर मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here