होंडा टू व्हीलर अब अजमेर के वैशाली नगर में भी उपलब्ध होंगे।

rajasthan-honda-towheeler

अजमेर होंडा के मालिक एसपी सहगल को मिला नया बिक्री केन्द्र।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर में होंडा कंपनी के टू व्हीलर वाहनों के अधिकृत विक्रेता अजमेर होंडा के मालिक एसपी सहगल हैं। सहगल पिछले कई वर्षों से श्रीनगर रोड पर होंडा के वाहनों की बिक्री कर रहे हैं। कंपनी ने अब सहगल को एक और बिक्री केन्द्र खोलने की अनुमति दी है।
यही वजह है कि सहगल ने वैशाली नगर आना सागर सर्कुलर रोड स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के निकट अजमेर होंडा का नया बिक्री केन्द्र शुरू किया है। सहगल ने बताया कि नए बिक्री केन्द्र पर भी होंडा के सभी प्रकार के टू व्हीलर उपलब्ध है। ग्राहक की मांग के अनुरूप वाहन की सुपुदर्गी दी जा रही है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए सभी प्रकार के वाहन शो रूम डिलीवरी पर उपलब्ध है। होंडा द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई नई तकनीक की मोटर साइकिल से लेकर सर्वाधिक लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा आसानी से उपलब्ध है।
सहगल ने बताया कि वातानुकूलित शोरूम में रियायती दर पर लोन की सुविधा भी दी जा रही है। नए शोरूम से कोटड़ा, वैशाली नगर, पंचशील, फॉयसागर रोड, पुष्कर आदि क्षेत्रों के ग्राहकों को आसानी रहेगी। नए शो रूम के निकट जल्द ही सर्विस सेंटर भी शुरू किया जाएगा। नए बिक्री केन्द्र के शुरू होने के लिए मोबाइल नम्बर 9829071200 पर एसपी सहगल को बधाई दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here