चालीसगांव सिंधी कॉलोनी में भी कोराना ने पैर पसारे

चालीसगांव (प्रतिनिधी) – कोविड सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी (माता जो पाडो) के पास व रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी के पास ६१ वर्षीय कपड़ा व्यावसायिक नासिक में पोजिटिव मिला है,जिस से सिंधी कॉलोनी व रेलवे सटेशन परिसर में कोराना को लेकर चिंता बढ़ गई हैं।
तहसील के बिलाखेड गांव में ३२ वर्षीय युवक उल्हासनगर जाकर आने से वो भी पोजिटिव मिला है। जबकि भोरस गांव में २३ वर्षीय महिला पोजिटिव मिली है।मिली जानकारी के अनुसार बाबाजी चौक से एक महिला व ६ वर्षीय बालक भी पोजिटिव मिला है। पाच ही पोजिटिव के संपर्क में आए हुए ३७ लोगों के स्वैब लेकर जांच के लिए जलगांव भेजे गए हैं। सभी को चालीसगांव के कोविड़ सेंटर में कवारांटाइन किया गया है।
बताया जाता है कि सिंधी कॉलोनी का कपड़ा व्यापारी निमोनिया बीमारी के कारण चालीसगांव के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। ठीक न हो पाने के कारण व डॉक्टर को उसमे कोराना के लक्षण दिखने के कारण उसे कोराना टेस्ट करने की सलाह दी। वह वहां से डिस्चार्ज लेकर अपने बेटे के साथ कार से सीधा नासिक चला गया। जहां वह पोजिटिव पाया गया।
जैसे ही यह खबर चालीसगांव पहुंची उस व्यवसाई की पत्नी,बहू व अन्य एंबुलेंस करा कर टेस्ट कराने औरंगाबाद चले गए। नासिक में पिता को छोड़कर उसका पुत्र भी औरंगाबाद अपनी फैमिली के पास पहुंच गया।
पता चला है कि किसी निजी अस्पताल में उन सभी ने टेस्ट कराया है। उनकी रिज़ल्ट का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here