अजमेर के प्रशासन, मीडिया और श्रीसीमेंट को बहुत याद आएंगे श्यामजी।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – यूं तो सरकारी और निजी क्षेत्र से बहुत लोग रिटायर होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं। जो रिटायरमेंट के बाद भी अपने संस्थान में याद किए जाते हैं। इन्हीं में से एक श्याम सुंदर शर्मा (श्याम जी) हैं। श्यामजी 62 वर्ष की उम्र में 30 जून को श्री सीमेंट के ब्यावर (अजमेर) स्थित मुख्यालय से सेवानिवृत्त हो गए। शर्मा ने कोई 38 वर्ष तक श्रीसीमेंट संस्थान को अपनी सेवाएं दी। शर्मा की नियुक्ति प्रचार प्रसार अधिकारी के तौर पर हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में शर्मा ने पूरे संस्थान में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली। श्री सीमेंट का जब भी कोई काम अटका तो शर्मा ने ही बेस्ट लाइजनिंग कर हल निकाला। यही वजह रही कि जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी शर्मा के संबंध अच्छे रहे। मीडिया में श्रीसीमेंट संस्थान के हितों की रक्षा करने में शर्मा ने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। जिले के विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी श्रीसीमेंट के मधुर संबंध बनाए रखने में श्यामजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक पद से हटने के बाद भी श्याम जी पूर्व विधायकों को सम्मान देते रहे। श्री सीमेंट संस्थान के लिए अजमेर जिले के मसूदा और ब्यावर के विधायक महत्वपूर्ण माने जाते हैं। श्यामजी ने इन क्षेत्रों के विधायकों को हमेशा श्रीसीमेंट परिवार का सदस्य बनाए रखा। श्यामजी ब्यावर के सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। ब्यावर में ऐसे अनेक कार्य हुए जिन्हें श्यामजी ने श्रीसीमेंट के खर्चें से करवाया। कांग्रेस विचारधारा के श्यामजी ब्यावर नगर परिषद के पार्षद भी चुने गए। श्रीसीमेंट संस्थान के श्यामजी ने जो व्यवहार प्रदर्शित किया, उसी की वजह से वे सेवानिवृत्ति के बाद भी याद किए जाते रहेंगे। श्याम जी की कार्यकुशलता और प्रबंधन के प्रेम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, चार बार श्यामजी को सेवाविस्तार दिया गया। श्रीसीमेंट के निदेशक पीएन छंगानी अध्यक्ष संजय मेहता, संयुक्त अध्यक्ष अरविंद खींचा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय सक्सेना, उपमहाप्रबंधक नीरज शर्मा, देवेन्द्र शर्मा आदि का कहना रहा कि यदि उम्र की बाध्यता नहीं होती तो श्यामजी की उपस्थिति संस्थान में बनाए रखी जाती। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी न किसी तरीके से श्यामजी को संस्थान से जोड़े रखा जाएगा। प्रबंधन ने माना कि संस्थान की सफलता में श्यामजी का विशेष योगदान रहा है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्यामजी के कार्य की प्रशंसा की। मोबाइल नम्बर 9214337355 पर श्याम सुंदर शर्मा को शुभकामनाएं दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here