कमल नाथ बताएं कि क्या राहुल गांधी भी आइटम हैं?

kamalnath-mp
  • मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर राजनीति में उबाल।
  • सीएम शिवराज चौहान उपवास पर बैठे तो कमल नाथ ने सफाई दी।
  • मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं उपचुनाव।
  • परिणाम ही तय करेंगे मामा सरकार का भविष्य।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – 19 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उर्फ मामाजी भोपाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठे। सीएम शिवराज अपनी सरकार की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने से दु:खी हैं। इमरती को आइटम कहने की हिम्मत पूर्व सीएम कमल नाथ ने की है। असल में इमरती देवी कमल नाथ सरकार में भी मंत्री थीं। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत में इमरती देवी भाजपा में आ गई। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अब इमरती भी उपचुनाव लड़ रही हैं।

 

 

 

अपने प्रचार के दौरान ही इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जो विधायक मंत्री नहीं बने थे, उन्हें मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रतिमाह पांच लाख रुपए का जवाब कमल नाथ से मांगा गया तो उन्होंने आइटम शब्द का इस्तेमाल कर इमरती देवी का उपहास किया। अब भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि इमरती देवी दलित वर्ग से हैं, इसलिए कमल नाथ ने मजाक उड़ाया है। मामले के तूल पकड़ता देख अब कमल नाथ सफाई दी है कि आईटम शब्द अपमाजनक और अशोभनीय नहीं है। संसद में भी जब कोई जवाब बिदुंरवार दिया जाता है तो आइटम शब्द का ही इस्तेमाल होता है।

 

 

 

कमल नाथ ने कहा कि जहां तक आइटम का सवाल है तो मैं और शिवराज सिंह चौहान भी आइटम है। कमल नाथ के इस बयान के बाद ही सवाल उठा कि क्या राहुल गांधी भी आइटम है? राजनीति में कमल नाथ स्वयं को आइटम कह सकते हैं, लेकिन क्या वे राहुल गांधी को भी आइटम मानते हैं? जब कमल नाथ राजनीति में आइटम शब्द के उपयोग को गलत नहीं मानते हैं तो फिर उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस की राजनीति में राहुल गांधी कौन से नम्बर के आइटम है? अपनी सरकार में मंत्री रहीं इमरती देवी को कमल नाथ आईटम कहने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन क्या राहुल गांधी को आइटम कह सकते हैं? यह माना कि आइटम शब्द असंसदीय नहीं है, लेकिन कमल नाथ को यह बताना चाहिए कि उन्होंने किस भाव से इमरती देवी को आइटम कहा। कमल नाथ दलित वर्ग की नेता इमरती देवी के प्रति कोई भी भावना रखे, लेकिन राजनीति में यह सच्चाई है कि इरमती देवी जब कांग्रेस में थी तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ थे और अब जब भाजपा में है तो शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं।

 

 

 

सोनिया गांधी करे कार्यवाही:
वहीं इमरती देवी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से कमल नाथ के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वह महिलाओं के प्रति कमल नाथ की मानसिकता जाहिर करती है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी एक महिला हैं। उन्हें महिला के दर्द का अहसास है। वहीं भाजपा के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज कमल नाथ ने एक महिला मंत्री को आइटम कहा है, वहीं इससे पहले कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की ही एक सांसद को सार्वजनिक मंच से मस्तमाल कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here